फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hpssc exam: More than one lakh candidates will appear for 316 posts of JOA

HPSSC: जेओए के 316 पदों के लिए एक लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 15 Dec 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Dec 2022 08:54 PM IST
सार

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग 25 दिसंबर को पोस्ट कोड 965 जेओए की परीक्षा करवाएगा। यह परीक्षा जेओए के 316 पदों को भरने के लिए करवाई की जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
hpssc exam: More than one lakh candidates will appear for 316 posts of JOA
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग 25 दिसंबर को पोस्ट कोड 965 जेओए की परीक्षा करवाएगा। यह परीक्षा जेओए के 316 पदों को भरने के लिए करवाई की जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। पोस्ट कोड 965 में प्रदेश भर से 1,01,418 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 2582 अभ्यर्थियों के आवेदन फीस जमा न करवाने और आधे अधूरे फार्म के कारण आयोग ने रद्द कर दिए गए। प्रदेश भर में इस परीक्षा के लिए कुल 476 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। 

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वहीं विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सीमित क्षमता और अभ्यर्थियों की बहुत ज्यादा संख्या होने के कारण किसी भी अभ्यर्थी को वेबसाइट के माध्यम से आवंटित परीक्षा केंद्र में किसी भी स्थिति में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी सुविधा के लिए क्लिप बोर्ड साथ लाएं ताकि उन्हें परीक्षा के दौरान कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि एडमिट कार्ड के साथ दी गई आवश्यक शर्तों को अभ्यर्थियों को मानना होगा।
विज्ञापन


मार्केट सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
 प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने वीरवार को पोस्ट कोड 977 मार्केट सुपरवाइजर के 12 पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें रोल नंबर 977000033, 977000144, 977000288, 977000297, 977000315, 977000432, 977000464, 977000542,977000929,977000944, 977001045, 97701092 को चयनित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

18 दिसंबर को 45,387 उम्मीदवार देंगे क्लर्क भर्ती के लिए लिखित परीक्षा

वहीं,  आगामी 18 दिसंबर (रविवार) को 45,387 उम्मीदवार अधीनस्थ अदालतों के लिए क्लर्क के पदों की लिखित परीक्षा देंगे। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश  उच्च न्यायालय की ओर से सभी  जिला मुख्यालयों पर करवाई जाएगी। इसके अलावा 25,623 उम्मीदवारों ने प्रोसेस सेवर के पदों के लिए आवेदन किया है। इसके लिए 11 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। शिमला में सबसे अधिक 29 केंद्र हैं। क्लर्क के पदों के लिए परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और प्रोसेस सर्वर के पदों के लिए दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक होगी।

सभी उम्मीदवारों को अस्थायी तौर पर परीक्षा देने की अनुमति दी गई है। उनकी पहली वरीयता के आधार पर उन्हें परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। उम्मीदवारों को उनके संबंधित परीक्षा केंद्रों और परीक्षा की तारीख के बारे में  ई-मेल, एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दी गई है। उम्मीदवारों के रोल नंबर, /केंद्रवार सूची उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.hphighcourt.nic.in पर भी उपलब्ध है।  हाईकोर्ट की ओर से 14 सितंबर और 12 अक्तूबर को इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed