फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpsebl employees will get increased wages from october month

बोर्ड कर्मियों को इस माह से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, ऐसे होगा पेंशनरों की समस्याओं का समाधान

Fri, 21 Sep 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Sep 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
hpsebl employees will get increased wages from october month

राज्य बिजली बोर्ड अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों-अधिकारियों और पारिवारिक पेेंशनरों के मामलों को सुलझाने के लिए फील्ड में जाएगा। बोर्ड के अफसर इस दौरान पेंशन के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। बोर्ड ने पेंशनरों की सुविधा के लिए ‘अपनेें पेंशनरों को जानें’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है।

विज्ञापन


इसके तहत बोर्ड मुख्यालय में कार्यरत मुख्य लेखा अधिकारी और अन्य संबंधित लेखा अधिकारी फील्ड का दौरा कर वृत्त कार्यालय स्तर पर बैठकों का आयोजन कर समस्याओं का निदान करेंगे।
विज्ञापन


इस विशेष कार्यक्रम में सभी पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के मोबाइल नंबर और संबंधित जानकारी को एकत्र करने की भी योजना है। पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को ई-लाइफ  प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए भी संबंधित सूचना का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में यह कार्यक्रम 27 सितंबर को विद्युत विश्राम गृह परिचालन वृत्त बिलासपुर, 28 सितंबर को विश्राम गृह परिचालन वृत्त कुल्लू, 29 सितंबर को विद्युत विश्राम गृह परिचालन वृत्त मंडी, 3 अक्तूबर को राजपूत सभा भवन नाहन, 5 अक्तूबर को विद्युत विश्राम गृह सोलन में अायाेजित हाेगा।

4 अक्तूूबर को विद्युत भवन सम्मेलन हॉल शिमला, 8 अक्तूबर को विद्युत विश्राम गृह परिचालन वृत्त हमीरपुर, 9 अक्तूबर को राजपूत सभा कांगड़ा, 10 अक्तूबर को बचत भवन चंबा, 11 अक्तूबर को विद्युत विश्राम गृह नूरपुर, 12 अक्तूबर को विद्युत विश्राम गृह ऊना, 16 अक्तूबर को विद्युत विश्राम गृह रामपुर, 17 अक्तूबर को परिचालन वृत्त रोहडू़ में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। 

बिजली बोर्ड कर्मियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

hpsebl employees will get increased wages from october month

इन तिथियों को निश्चित स्थानों पर पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के साथ बैठकें की जाएंगी। पेंशनर व पारिवारिक पेंशनर समस्या की लिखित में जानकारी सहित पैन नंबर, आधार कार्ड और दूरभाष नंबर की फोटो कॉपियां सहित बैठक में भाग ले सकते हैं। 

 बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अपने कर्मियों-अधिकारियों सहित पेंशनरों को चार फीसदी अंतरिम राहत देने की अधिसूचना जारी कर दी है। बोर्ड प्रबंधन ने जुलाई महीने से अंतरिम राहत जारी करने के आदेश दिए हैं।

अंतरिम राहत जारी होने से बोर्ड के 19 हजार कर्मियों के वेतन और 23 हजार से अधिक पेंशनरों की पेंशन में 600 से तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। अक्तूबर महीने के वेतन में अंतरिम राहत की राशि जुड़कर आएगी। जुलाई और अगस्त महीने का एरियर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed