HPRCA: शिक्षकों के इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में किया परिवर्तन, आवेदन की तिथि बढ़़ाई
राज्य चयन आयोग ने विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में परिवर्तन किया है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में परिवर्तन किया है। इसके तहत कॉमर्स शिक्षक(पोस्ट कोड 26020), संगीत शिक्षक(पोस्ट कोड 26021), संस्कृत अध्यापक(पोस्ट कोड 26023), इतिहास अध्यापक(पोस्ट कोड 26025), हिंदी अध्यापक(पोस्ट कोड 26026), राजनीतिक शास्त्र(पोस्ट कोड 26028), समाजशास्त्र अध्यापक(पोस्ट कोड 26029), अर्थशास्त्र अध्यापक(पोस्ट कोड 26030), मनोविज्ञान अध्यापक( पोस्ट कोड 26031), लोक प्रशासन अध्यापक(पोस्ट कोड 26034) के पद के लिए अब वे अभ्यर्थी भी आवदेन कर सकते हैं जिन्होंने स्नातक और बीएड किसी भी विषय में की हो।
अनिवार्य योग्यता
न्यूनतम अनिवार्य योग्यता यह रहेगी कि स्नातकोत्तर संबंधित विषय में ही न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ व टेट पास होना चाहिए। पहले बीएड व स्नातक भी संबंधित विषय में होने की पात्रता निर्धारित की थी। लेकिन अब बीएड व स्नातक किसी भी विषय की हो सकती है। प्रदेश शिक्षा विभाग के निदेशक ने स्पष्ट किया है कि स्नातक शिक्षा बीएड की डिग्री किसी भी स्ट्रीम (एनएम/एम/ आटर्स) में प्राप्त करने वाले और शिक्षक योग्यता परीक्षा (टीईटी) पास उम्मीदवार पात्र माने जाएंगे। स्नातकोत्तर में संबंधित विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।
जानें उम्मीदवार कब तक कर सकेंगे आवेदन
कॉमर्स शिक्षक के लिए आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग ने 11 मई को सुबह 10:00 बजे से 16 मई को रात 11:59 बजे तक छह दिनों की अतिरिक्त अवधि के लिए फिर से आवेदन मांगे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। संगीत शिक्षक, संस्कृत अध्यापक, इतिहास अध्यापक, हिंदी अध्यापक के पद के लिए आयोग ने पात्र उम्मीदवारों से 15 मई तक आवेदन मांगे हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि विभिन्न अध्यापक पदों के लिए निर्धारित शिक्षा पात्रता में परिवर्तन किया है। आयोग की वेबसाइट भी अधिसूचना डाली गई है।