{"_id":"6aa94955e18cba4b2c0b018c","slug":"hprca-85-candidates-selected-for-the-post-of-economics-teacher-recruitment-results-declared-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल राज्य चयन आयोग: अर्थशास्त्र शिक्षक पदों के लिए 85 उम्मीदवारों का चयन, भर्ती परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल राज्य चयन आयोग: अर्थशास्त्र शिक्षक पदों के लिए 85 उम्मीदवारों का चयन, भर्ती परिणाम घोषित
Tue, 15 Sep 2026 07:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 07:04 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा विभाग में अर्थशास्त्र के शिक्षकों के पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26030 में ली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में अर्थशास्त्र के शिक्षकों के पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26030 में ली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 1,246 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, इनमें से 1,032 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 226 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया।
विज्ञापन
29 और 31 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 85 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है। उन्होंने कहा कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन