{"_id":"5f296cfe2a54293aa9330631","slug":"hppsc-subordinate-allied-services-main-examination-omn-6-and-7-august-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने वाला कोई अभ्यर्थी नहीं कोरोना पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने वाला कोई अभ्यर्थी नहीं कोरोना पॉजीटिव
Tue, 04 Aug 2020 07:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 04 Aug 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य लोकसेवा आयोग की छह और सात अगस्त को होने वाली अधीनस्थ संबद्ध सेवा परीक्षा में शामिल होने वाला कोई भी अभ्यर्थी कोरोना पाजीटिव नहीं है। मंगलवार शाम तक आयोग ने कोरोना पॉजीटिव अभ्यर्थियों से अपनी जानकारी देने को कहा था। अगर कोई पॉजीटिव होता तो उसकी अलग से परीक्षा लेने का बंदोबस्त किया जाना था लेकिन किसी भी अभ्यर्थी ने ऐसी जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिला शिमला से एक अभ्यर्थी ने कंटेनमेंट जोन में रहने की जानकारी दी है। अब इस अभ्यर्थी की अलग बिठाकर परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा वाले दिन अगर किसी अभ्यर्थी में बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण पाए जाते हैं तो उनकी भी अलग कमरों में बिठाकर परीक्षा ली जाएगी। शिमला, मंडी और धर्मशाला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 2300 अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन