फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hppsc issued schedule of various screening test

इस दिन से होंगी 10 पोस्ट कोर्ड की परीक्षाएं, चयन आयोग ने जारी किया शेड्यूल

Wed, 06 Mar 2019 06:12 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: ashok chauhan Updated Wed, 06 Mar 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
hppsc issued schedule of various screening test

मौसम साफ होते ही हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो टाइपिस्ट समेत दस विभिन्न पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। पोस्ट कोड 674 स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा शिमला, हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला में 24 मार्च को सुबह के सत्र में होगी।

विज्ञापन


जबकि शेष अन्य नौ पोस्ट कोड की परीक्षाएं केवल हमीरपुर जिले में सुबह और सायंकालीन सत्र में होंगी। आयोग ने योग्य अभ्यर्थियों के रोलनंबर व एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करने की सुविधा परीक्षा से पंद्रह दिन पूर्व उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर चेक योर एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक कर अभ्यर्थी अपने रोलनंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आयेाग अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर परीक्षा से संबंधित एसएमएस भी भेजेगा। अगर किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड नहीं होता है तो वह अपना नवीनतम फोटो, आधार कार्ड की कॉपी और डाउनलोड कॉपी ऑफ एप्लीकेशन फार्म के साथ संबंधित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकता है। 

शेष नौ पोस्ट कोड की इन तिथियों को होंगे टेस्ट

hppsc issued schedule of various screening test

अधिक जानकारी के लिए आयोग के दूरभाष नंबर 01972-221841, 222204 और टोल फ्री नंबर 18001808095 पर संपर्क कर सकते हैं। पोस्ट कोड 698 आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की परीक्षा हमीरपुर में इसी दिन सायंकालीन सत्र में होगी।

पोस्ट कोड 595 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट आर्केलॉजी एंड म्यूजियम की परीक्षा हमीरपुर में 25 मार्च को सुबह के सत्र में, पोस्ट कोड 596 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट आर्चीव की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी।

पोस्ट कोड 597 परजर्वेशन असिस्टेंट की परीक्षा 26 मार्च को सुबह, जबकि पोस्ट कोड 625 स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी। पोस्ट कोड 664 ड्राफ्ट्समैन की परीक्षा 27 मार्च को सुबह के सत्र में, जबकि

पोस्ट कोड 668 हॉस्टल सुपरवाइजर की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी। 28 मार्च को पोस्ट कोड 655 डेंटल हाइजिनिस्ट की परीक्षा सुबह के सत्र में, जबकि पोस्ट कोड  656 डेंटल मेकेनिक की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed