एसएएस परीक्षा का परिणाम घोषित, 30 अभ्यर्थी पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ लेखा सेवा (सामान्य शाखा) की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा पास करने वाले 30 अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
22 और 23 मार्च 2018 को परीक्षा हुई थी। 15 सितंबर 2017 को इन पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। आयोग के अनुसार अभ्यर्थी अपना परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं।
निशा ने पास की नायब तहसीलदार परीक्षा
ठियोग की निशा ने नायब तहसीलदार की परीक्षा पास की है। निशा ने प्रेम पब्लिक स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद पंजाब की एलपीयू यूनिवर्सिटी से बी-टेक की।
निशा के पिता ने बताया कि वे एनजीओ चलाते हैं। उनकी पत्नी भी सहयोग देती हैं। निशा की माता उमा आजाद ने बताया कि बेटी को पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित किया।