{"_id":"625ffda390dc172f1834e13a","slug":"hpperc-will-organize-job-fair-in-bahra-university-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: छह मई को लगेगा रोजगार मेला, सात को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: छह मई को लगेगा रोजगार मेला, सात को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र
Thu, 21 Apr 2022 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:49 AM IST
सार
आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि प्रदेश के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को आयोग नौकरी के अवसर मुहैया करवाने के लिए मंच उपलब्ध करवा रहा है। छह मई को करीब 50 निजी कंपनियां बाहरा विश्वविद्यालय सोलन में साक्षात्कार लेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नौकरी के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग छह मई को रोजगार मेला लगाने जा रहा है। इस दौरान चयनित होने वाले विद्यार्थियों को सात मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होटल पीटरहॉफ शिमला में नियुक्ति पत्र देंगे। जिला सोलन में स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में रोजगार मेला लगेगा।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि प्रदेश के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को आयोग नौकरी के अवसर मुहैया करवाने के लिए मंच उपलब्ध करवा रहा है। छह मई को करीब 50 निजी कंपनियां बाहरा विश्वविद्यालय सोलन में साक्षात्कार लेंगी।
विज्ञापन
मेले में शामिल होने के लिए आयोग ने पंजीकरण शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय, कॉलेज, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में आयोग की ओर से इस प्रकार के रोजगार मेले करवाए जा रहे हैं। शेष क्षेत्रों के लिए भी जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इस लिंक के माध्यम से होगा पंजीकरण
https://tiny.cc/applyforjob-hpperc-shimla