फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hppeirc is investigating about Nursing institutions in himachal

हिमाचल: सूचना देने में आनाकानी कर रहे नर्सिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा

Wed, 26 Jan 2022 04:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jan 2022 04:48 PM IST
सार

निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग जांच कर रहा है। अधूरी जानकारियां देकर नर्सिंग संस्थान अपना पल्ला झाड़ रहे है। इस कार्यप्रणाली को लेकर आयोग ने अब सख्ती बरतने का फैसला लिया है। नर्सिंग संस्थानों को पत्र जारी कर पूरी जानकारी एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
hppeirc is investigating about Nursing institutions in himachal
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्थित कई निजी नर्सिंग संस्थान जानकारियां देने में आनाकानी कर रहे हैं। इस संस्थानों की अस्पतालों से संबद्धता को लेकर निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग जांच कर रहा है। अधूरी जानकारियां देकर नर्सिंग संस्थान अपना पल्ला झाड़ रहे है। इस कार्यप्रणाली को लेकर आयोग ने अब सख्ती बरतने का फैसला लिया है। नर्सिंग संस्थानों को पत्र जारी कर पूरी जानकारी एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में जानकारी नहीं देने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नर्सिंग संस्थानों की ओर से सही रिकॉर्ड नहीं मिलने पर इन पर लगे आरोप सही साबित होने का शक बढ़ गया है। आयोग की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कई संस्थानों में गवर्निंग बॉडी नहीं बनाई गई है।

विज्ञापन


इंडियन नर्सिंग काउंसिल की ओर से भी कई मंजूरियां नहीं ली गई हैं। शिक्षकों की नियुक्ति भी काउंसिल के नियमों के अनुसार नहीं हुई है। जिन अस्पतालों से संस्थान संबद्ध है, वहां के बेडों का प्रकार और संख्या भी स्पष्ट नहीं है। आयोग ने इन सभी बिंदुओं को लेकर नर्सिंग संस्थानों से रिकॉर्ड तलब किया था लेकिन कई संस्थानों ने जानकारी नहीं दी है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि जानकारियां नहीं मिलने से प्रतीत होता है कि संस्थानों में कई गड़बड़ियां हैं। उन्होंने कहा कि अब जानकारी देने के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद आयोग सख्त कार्रवाई शुरू करेगा। 
विज्ञापन


एनओसी लेने में फर्जीवाड़ा करने की शिकायतों को लेकर नर्सिंग संस्थानों के खिलाफ  जांच शुरू हुई है। विनियामक आयोग प्रदेश के 48 नर्सिंग संस्थानों की जांच कर रहा है। आयोग ने कई शिकायतें आने के बाद नर्सिंग संस्थानों के खिलाफ  जांच शुरू की है। शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश में 20 से 40 बिस्तरों के अस्पतालों और प्राइमरी हेल्थ सेंटर से जुड़े संस्थानों को भी एनओसी जारी की गई हैं। विद्यार्थी और मरीजों का 1:3 अनुपात नहीं है। कई संस्थानों ने तीन से चार निजी अस्पतालों से खुद को संबद्ध बताते हुए 150 बिस्तरों की संख्या दिखाते हुए नियमों को पूरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed