{"_id":"5bbcb0a2867a55282b0c5ec0","slug":"hpcc-chief-sukhwinder-sukhu-statement-over-drugs-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे नशा कारोबारी: सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे नशा कारोबारी: सुक्खू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। सुक्खू ने कहा कि नशा कारोबारी सरकार और पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं। नशा कारोबारियों की जमानत न होने का कानून लाने के लिए कांग्रेस के आठ विधायक और पदाधिकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल चुके हैं। लेकिन अभी तक यह कानून नहीं लाया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीतकालीन सत्र में यह कानून न लाया गया तो कांग्रेस प्रदेश भर में सचिवालय चलो का नारा देगी।
विज्ञापन
सुक्खू मंगलवार को बद्दी में दून ब्लॉक कांग्रेस की ओर से नशे के खिलाफ आयोजित पहली हल्ला बोल रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी कई आरोप लगाए। कहा कि महंगाई से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। अब सोई हुई सरकार को जगाने का वक्त आ गया है और इसकी परीक्षा 2019 के लोकसभा चुनावों में होगी।
विज्ञापन