{"_id":"5947e6ef4f1c1b913a8b4629","slug":"hpcc-chief-sukhwinder-singh-sukhu-statement-over-mc-shimla-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कैदी बना दिए पार्षद, परिजन हमसे पूछ रहे हालचाल: सुक्खू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने कैदी बना दिए पार्षद, परिजन हमसे पूछ रहे हालचाल: सुक्खू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा ने अपने पार्षदों को कैदी बना लिया है। उन्हें पिंजरे में बंद करके रखा है। उनके परिजन हमारे संपर्क में हैं और उनका हालचाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह का ड्रामा रच रही है, उससे प्रतीत होता है कि उनको अपने पार्षदों पर विश्वास नहीं है।
विज्ञापन
हम पार्षदों से कोई जबरदस्ती नहीं करने वाले हैं। हम मणिपुर और गोवा की तरह यहां करने वाले नहीं हैं। न ही पार्षदों को लारे-लप्पे दिए जाएंगे। सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र की प्रक्रिया ही ऐसी है कि इसमें संख्या बल के आधार पर चुनाव होता है।
विज्ञापन
अगर उनकी संख्या ज्यादा तो उनका बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा किसी से जबरदस्ती करने का कोई इरादा नहीं है। हिमाचल एक शांतिपूर्ण राज्य है। हमारी मंशा मतदान से मेयर और डिप्टी मेयर चुनने की है। प्रदेश में कोई भाजपा की लहर नहीं है। इस प्रकार का ड्रामा रचकर मैसेज दे रहे हैं कि कांग्रेस के लोग भाजपा पार्षदों से संपर्क में हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर पद पर ठोकेगी दावा
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर दोनों सीटों पर दावा ठोंकेगी। यह दावा मंगलवार को पेश किया जाएगा। सुक्खू बोले कि भाजपा अति उत्साह में है। मंगलवार को स्थिति कुछ और भी हो सकती है।