{"_id":"597f26514f1c1b0a278b4769","slug":"hpcc-chief-sukhwinder-singh-sukhu-directions-to-congress-leaders-and-party-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुक्खू ने पार्टी में अनुशासन बनाए रखने को जारी किए नए फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुक्खू ने पार्टी में अनुशासन बनाए रखने को जारी किए नए फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ वक्त से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निशाने पर चल रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के नए फरमान जारी किए हैं। सुक्खू ने सभी नेताओं और पदाधिकारियों की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
किसी का नाम लिए बिना सुक्खू ने आदेश जारी किए कि वरिष्ठ नेताओं के विरोधी बयानों को कार्यकर्ता नजरअंदाज करें और संयम बरतें। पार्टी के दिशा-निर्देशों के बावजूद सार्वजनिक बयानबाजी करना अनुशासनहीनता मानी जाएगी। सुक्खू के ताजा फरमानों को प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के 3 अगस्त से प्रस्तावित हिमाचल दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सुक्खू ने सोमवार को सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस संबंध में पत्र लिखे हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास अनुशासन भरा रहा है। इसे बनाए रखने में सभी का योगदान अपेक्षित है।
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारी विरोधाभास में पड़ने के बजाय संयम बरतें। उन्होंने कहा है कि इस समय पूरा ध्यान वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों पर होना चाहिए। सभी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में धरातल पर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।