{"_id":"5ca9eb8bbdec22141f00f493","slug":"hpcc-chief-kuldeep-rathore-statement-over-party-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद पर बने रहेंगे नि:स्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद पर बने रहेंगे नि:स्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता : राठौर
Sun, 07 Apr 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Apr 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हाईकमान ने उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का दायित्व सौंपा है। उन्हें ऐसे समय में पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है, जब लोकसभा चुनाव सिर पर हैं।
विज्ञापन
दो महीने के अंदर पार्टी को संगठित और मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस एकजुट है। वे रोहड़ू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत तय है।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद किसी भी पदाधिकारी को पद से नहीं हटाया। कांग्रेस की पुरानी टीम के साथ ही लोकसभा चुनाव में आए हैं। सभी पदाधिकारियों को पार्टी के लिए कार्य करना होगा।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी में वही पदाधिकारी अपने पद पर बना रहेगा, जो नि:स्वार्थ भावना से दिन-रात कार्य करेगा। उन्होंने दावा किया कि कांगड़ा और शिमला संसदीय सीट पर कांग्रेस एकतरफा जीत हासिल करेगी। मंडी में पंडित सुखराम के आने से पार्टी मजबूत हुई है। हमीरपुर संसदीय सीट पर भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।