फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPCA will get a new president on October 20, while the nomination process for four other posts will be held on

धर्मशाला: एचपीसीए को 20 को मिलेगा नया अध्यक्ष, चार अन्य पदों के लिए 19 को होगी नामांकन प्रक्रिया

Mon, 15 Dec 2025 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Dec 2025 05:49 PM IST
सार

प्रदेश क्रिकेट एसाेसिएशन को 20 दिसंबर को अधिकारिक तौर पर नया अध्यक्ष मिल जाएगा। 

विज्ञापन
HPCA will get a new president on October 20, while the nomination process for four other posts will be held on
हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसाेसिएशन को 20 दिसंबर को अधिकारिक तौर पर नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन की ओर 20 दिसंबर को एचपीसीए की नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पदों के चुनाव होगा। जानकारी के अनुसार 30 अक्तूबर को एचपीसीए की कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था, लेकिन धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के कारण उस समय चुनाव नहीं करवाए जा सके।

विज्ञापन

अब जबकि मैच का आयोजन हो चुका है, तो प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव से एक दिन पहले 19 दिसंबर को पांच पदों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। अगर किसी पद के लिए एक नामांकन प्राप्त होता तो उम्मीदवार को विजय घोषित कर दिया जाएगा। मौजूदा कार्यकारिणी में कई दिनों से अध्यक्ष पद खाली चल रहा है। वहीं, इस बार तीन से चार नए चेहरों को कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है। वर्तमान कार्यकारिणी में दो सदस्यों सदस्य ऐसे हैं, जिन्हें कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर छह साल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सदस्यों को अभी तीन साल ही हुए हैं। लोढा समिति के तहत एक सदस्य कार्यकारिणी में छह साल तक रह सकता है। इसके बाद उन्हें कूलिंग पीरियड में जाना पड़ता है, ऐसे में इस बार दो सदस्यों को कार्यकारिणी में दोबारा मौका मिल सकता है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 20 दिसंबर को कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा। इसके लिए 19 को नामांकन होगा। अगर एक पद पर एक से अधिक नामांकन आते हैं तो 20 को मतदान होगा। कार्यकारिणी के पांच पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के चुनाव होगा। इसके अलावा अप्रैक्स काउंसिल के तीन सदस्यों को भी चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed