{"_id":"666c2f84a4aa4032f2076b4c","slug":"hpbose-will-conduct-the-tet-for-jbt-and-shastri-subjects-in-two-sessions-on-june-22-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: इस दिन होगी जेबीटी-शास्त्री विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा, चार दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: इस दिन होगी जेबीटी-शास्त्री विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा, चार दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
Fri, 14 Jun 2024 05:25 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:25 PM IST
सार
22 जून को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जेबीटी और शास्त्री विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 22 जून को दो सत्रों में जेबीटी और शास्त्री विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाएगा। इस परीक्षा के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मई में आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
इस दौरान बोर्ड के पास कुल 44,015 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इनमें से 41,675 अभ्यर्थियों के आवेदन परीक्षा शुल्क सहित प्राप्त हुए। जबकि शिक्षा बोर्ड ने 2,340 आवेदन पत्रों को बिना परीक्षा शुल्क और अधूरे पाए जाने के कारण रद्द कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 22 जून को जेबीटी और शास्त्री विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में करवाई जाएगी।
विज्ञापन