फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Result of 12th class revaluation exam declared, labourer's daughter Vandana secures place in merit

HPBOSE: 12वीं कक्षा की पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित, मजदूर की बेटी वंदना ने बनाई मेरिट में जगह

Mon, 05 Aug 2024 12:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Aug 2024 12:00 PM IST
सार

 शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने जमा दो कक्षा के पुनर्मूल्यांकन का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें जिला सिरमौर की एक मजदूर की बेटी ने मेरिट सूची में जगह बनाई है।

विज्ञापन
HPBOSE: Result of 12th class revaluation exam declared, labourer's daughter Vandana secures place in merit
छात्रा वंदना देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने जमा दो कक्षा के पुनर्मूल्यांकन का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें जिला सिरमौर की एक मजदूर की बेटी ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक भाटगढ़ स्कूल की छात्रा वंदना देवी ने कला संकाय में 500 में से 485 अंक (97 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए हैं। यह अंक बोर्ड की पहली मेरिट सूची में चौथे स्थान पर रहे विद्यार्थी तनु, चिंतन और भावना से अधिक हैं।

विज्ञापन


विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, जिला महासचिव डॉ. आईडी राही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा संजय शर्मा, रमेश नेगी और सतीश शर्मा ने शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से पुनर्मूल्यांकन के बाद वाली बोर्ड की अंतिम संशोधित मेरिट सूची को शीघ्र जारी करने का निवेदन किया है। संघ के पदाधिकारियों ने भाटगढ़ विद्यालय की छात्रा वंदना देवी, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाटगढ़ के प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह और प्रवक्ता हरीश शर्मा ने भी बोर्ड सूची को संशोधित करने का निवेदन किया है। प्रवक्ता हरीश शर्मा ने बताया कि वंदना बहुत गरीब परिवार से संबंध रखती है। वंदना के पिता धनवीर ठाकुर मजदूरी करते हैं। वंदना की शिक्षा में विद्यालय के शिक्षकों का अहम योगदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed