फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Question papers will come in three different series in class 10th and 12th, change in pattern

HPBOSE: 10वीं और 12वीं कक्षा में तीन अलग-अलग सीरीज में ही आएंगे प्रश्नपत्र, पैटर्न में बदलाव

Mon, 20 Jan 2025 12:12 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jan 2025 12:12 PM IST
सार

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में होने वाली 10वीं-12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में इस बार भी ए, बी और सी सीरीज में ही प्रश्न पूछेगा।

विज्ञापन
HPBOSE: Question papers will come in three different series in class 10th and 12th, change in pattern
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में होने वाली 10वीं-12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में इस बार भी ए, बी और सी सीरीज में ही प्रश्न पूछेगा। शिक्षा बोर्ड ने इस शैक्षणिक सत्र में प्रश्नपत्र का पैटर्न बदलने की बात कही थी, जिसमें एक ही प्रश्नपत्र में दिए गए प्रश्नों को ए, बी और सी सीरिज में आगे-पीछे करके पूछने की बात कही थी, लेकिन मार्च में होने वाली परीक्षाओं में इस बार यह व्यवस्था नहीं होगी। बोर्ड प्रबंधन का दावा था कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मार्च में होने वाली परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्रों के पैटर्न को बदलेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड अब एक ही प्रश्नपत्र तैयार करेगा, लेकिन उसे ए, बी और सी सीरीज में ही परीक्षार्थियों को वितरित करेगा।

विज्ञापन


वहीं इस दौरान सीरिज में आने वाले इन प्रश्नपत्रों में पूछे जाने वाले प्रश्नों को जंबल तरीके से पूछेगा। यानी हर सीरिज के प्रश्नपत्र में एक जैसे ही प्रश्न होंगे, लेकिन उनकी नंबरिंग में अंतर होगा। ए सीरिज में पूछे जाने वाले पहले प्रश्न को बी और सी सीरिज के प्रश्नपत्र में कहीं भी पूछे जा सकेंगे। इस प्रक्रिया को इस बार मार्च में होने वाली परीक्षाओं से लागू नहीं किया जा सकेगा। इस बार भी बोर्ड की 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाओं पहले होने वाली परीक्षाओं की तर्ज पर अलग-अलग सीरिज में अलग-अलग ही प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

परीक्षार्थी उठाते हैं सवाल
बोर्ड की ओर से ए, बी और सी सीरिज में प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों को उपलब्ध करवाए जाते हैं। इस दौरान हर सीरिज के प्रश्नपत्र में अलग-अलग प्रश्न पूछे जाते थे। इससे कई बार किसी सीरिज के परीक्षार्थी को बहुत ही कठिन प्रश्नपत्र मिल जाता था, तो किसी सीरिज के परीक्षार्थी को प्रश्नपत्र आसान लगता था। इससे कई छात्र मायूस होते थे। छात्रों की इसी मायूसी को दूर करने के लिए शिक्षा बोर्ड ने एक ही प्रश्नपत्रों को अलग-अलग सीरीज में जंबल तरीके से प्रश्न पूछने की बात कही थी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में हर बार की तरह ही ए, बी और सी सीरीज में ही प्रश्न पूछेगा। इस बार भी तीनों सीरिजों में पूछे जाने वाले प्रश्न अलग-अलग ही रहेंगे। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed