फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE extended the date of online application for teacher eligibility test

HPBOSE: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

Tue, 28 May 2024 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 May 2024 05:38 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के  लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पहले बोर्ड ने 28 मई तक तक आवेदन मांगे थे।
 

विज्ञापन
HPBOSE extended the date of online application for teacher eligibility test
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के  लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पहले बोर्ड ने 28 मई तक तक आवेदन मांगे थे। शिक्षा बोर्ड ने सर्वर डाउन होने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी 31 मई तक बिना विलंब शुल्क, जबकि 1 से 3 जून तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने 28 मई तक बिना लेट फीस के आठ विषयों टीजीटी कला, मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दु की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 28 मई तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन  आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


लेकिन लगातार सर्वर डाउन के कारण कई अभ्यर्थी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इसी का संज्ञान लेते हुए अब टेट आवेदन की तिथियों में बदलाव किया है। अब अभ्यर्थी बिना लेट फीस के 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 3 जून तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं अभ्यर्थियों के पास 4 से 6 जून तक का समय अपने भरे गए ऑनलाइन फार्मों को दुरुस्त करने के लिए रहेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed