{"_id":"6655c911fba04b02de056aab","slug":"hpbose-extended-the-date-of-online-application-for-teacher-eligibility-test-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई
Tue, 28 May 2024 05:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 May 2024 05:38 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पहले बोर्ड ने 28 मई तक तक आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पहले बोर्ड ने 28 मई तक तक आवेदन मांगे थे। शिक्षा बोर्ड ने सर्वर डाउन होने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी 31 मई तक बिना विलंब शुल्क, जबकि 1 से 3 जून तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने 28 मई तक बिना लेट फीस के आठ विषयों टीजीटी कला, मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दु की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 28 मई तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
लेकिन लगातार सर्वर डाउन के कारण कई अभ्यर्थी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इसी का संज्ञान लेते हुए अब टेट आवेदन की तिथियों में बदलाव किया है। अब अभ्यर्थी बिना लेट फीस के 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद 3 जून तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं अभ्यर्थियों के पास 4 से 6 जून तक का समय अपने भरे गए ऑनलाइन फार्मों को दुरुस्त करने के लिए रहेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।