{"_id":"5e934cbd8ebc3e76a71ef0f4","slug":"hpbose-dharamshala-preparing-for-checking-of-answer-sheets-of-10th-and-12th-class-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू
Mon, 13 Apr 2020 09:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं, जमा दो और एसओएस की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षकों को अपने घर पर ही करना होगा। शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाएं घर-द्वार पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में 50 केंद्रों की स्थापना की है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से बनाए गए इन केंद्रों में संबंधित शिक्षकों को खुद ही आकर अपनी-अपनी उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त करनी होंगी। इतना ही नहीं, उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने के बाद उन्हें इसी केंद्र में जमा भी करवाना होगा। इसके लिए शिक्षकों को मात्र दो दिन ही केंद्र आने की जरूरत होगी, जिसके लिए उन्हें पास आदि की व्यवस्था करवाई जाएगी। दूसरी ओर, शेष बची परीक्षाओं को भी लॉकडाउन में ढील मिलने के दौरान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए शिक्षा बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन न करवाकर उन्हें शिक्षकों को घर पर ही मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में करीब 50 केंद्र बनाए हैं, जहां इन उत्तरपुस्तिकाओं को रखा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी। इन पुस्तिकाओं को 16 या 17 अप्रैल को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड प्रबंधन उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल तैयार करने में जुटा हुआ।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 16 अप्रैल से शुरू करवा दिया जाएगा। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षकों को अपने घर पर ही करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए प्रदेश भर में 50 केंद्र बनाए गए हैं, जहां से शिक्षकों को इन्हें प्राप्त करना होगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, एचपी बोर्ड