फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala Matric and Plus two exams from 4 May 2021

हिमाचल में भी चार मई से शुरू होंगी दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं

Fri, 01 Jan 2021 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Jan 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala Matric and Plus two exams from 4 May 2021
छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई की तर्ज पर हिमाचल में भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं चार मई 2021 से शुरू होंगी। सीबीएसई का शेड्यूल जारी होते ही शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से स्कूलों में ही ली जाएंगी। 15 से 30 अप्रैल के बीच प्रेक्टिकल परीक्षाएं होंगी। पहली बार प्रेक्टिकल परीक्षाओं के प्रश्नपत्र स्कूलों में ही शिक्षकों द्वारा तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

इसके अलावा गैर बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं दस अप्रैल से शुरू होंगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय सीबीएसई की परीक्षा तिथियों की घोषणा तथा पिछले दिनों सरकार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, अध्यापकों एवं अभिभावकों के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

स्कूलों में भीड़ जमा न हो, इसके लिए नॉन-बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2021 से स्कूलों द्वारा आयोजित की जाएंगी। दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई 2021 से ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की डेट शीट शीघ्र जारी कर दी जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 से 30 अप्रैल 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र इस वर्ष स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर तैयार किए जाएंगे। परीक्षाएं बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथियों पर ही ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed