फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala install mobile-phone jammers at exam centres

स्कूल, कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाओं में लगेंगे मोबाइल फोन जैमर

Sat, 01 Feb 2020 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Feb 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala install mobile-phone jammers at exam centres
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाओं में पहली बार मोबाइल फोन जैमर लगाए जाएंगे। पहले चरण में संवेदनशील परीक्षा केंद्रों से इसकी शुरुआत की जाएगी। अगले शैक्षणिक सत्र से सभी केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के बाद अब सभी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के सचिव (सुरक्षा) संखा रॉय ने हिमाचल सरकार को मोबाइल फोन जैमर लगाने की मंजूरी का पत्र भेजा है। जैमर लगाने का मॉडल नंबर भी प्रदेश सरकार को भेजा गया है। इस मॉडल को तकनीकी विशेषज्ञों की राय से तैयार करने के बाद लैबोरेटरी टेस्ट और फील्ड ट्रायल में पास करने के बाद केंद्र ने मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों के प्रिंसिपलों, जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर इस मॉडल को परीक्षा केंद्रों में लगाने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस साल सभी परीक्षा केंद्रों के लिए जैमर नहीं खरीदे जाएंगे। परीक्षाओं में नकल के अधिक मामले जिन क्षेत्रों में पाए गए हैं, वहां पहले चरण में रेडियो फ्रीक्वेंसी यंत्रों के जरिये होने वाली नकल को रोकने के लिए जैमर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2021-22 से प्रदेश के सभी केंद्रों में इस योजना को शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की जैमर नीति के तहत परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाने से पहले केंद्रों की सूचना केंद्र सरकार से लेना अनिवार्य किया गया है। जल्द ही शिक्षा निदेशालय केंद्रों का चयन कर केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed