फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose dharamshala geography exam at 303 centres in state

प्रदेश के 303 केंद्रों पर 4335 विद्यार्थियों ने दी भूगोल की परीक्षा

Mon, 08 Jun 2020 04:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Jun 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
hpbose dharamshala geography exam at 303 centres in state
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को प्रदेश भर में जमा दो कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा करवाई।  303 परीक्षा केंद्रों में 4335 छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें 210 केंद्रों पर 3748 नियमित, जबकि 93 केंद्रों पर राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के 587 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक हुई। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि सोमवार को जमा दो कक्षा के ऐच्छिक विषय भूगोल की परीक्षा करवाई गई।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रदेश भर में नियमित छात्रों के 210, जबकि एसओएस के 587 छात्रों के लिए 93 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया गया। इसके अलावा सभी छात्र और परीक्षकों ने मास्क पहने हुए थे। विद्यार्थियों के हाथों को परीक्षा हाल में प्रवेश करने से पूर्व साबुन और सैनिटाइजर से धुलवाया गया।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च के बाद सभी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। इस दौरान अभी तक भूगोल सहित अन्य व्यावसायिक विषयों की कई परीक्षाएं शेष थी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने केवल मात्र भूगोल विषय की ही परीक्षा करवाने का फैसला लिया। जबकि अन्य विषयों की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed