फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala Diploma in Elementary Education 1271 eats still Vacant

Himachal News: डीएलएड की 1271 सीटों के लिए नहीं मिल रहे अभ्यर्थी, काउंसलिंग अब 31 तक

Sun, 22 Oct 2023 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Oct 2023 11:29 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में पिछले चार दिनों से बुलाए गए अभ्यर्थियों में से केवल छह फीसदी अभ्यर्थी ही हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala Diploma in Elementary Education 1271 eats still Vacant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन सत्र 2023-25 के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में डीएलएड की 1,271 सीटें अभी भी रिक्त पड़ी हुई हैं। इन सीटों को भरने के लिए बोर्ड की ओर से 27 अक्तूबर तक काउंसलिंग रखी गई है। अब इस तिथि को बोर्ड प्रबंधन की ओर से 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर 17 से 27 अक्तूबर तक डीएलएड की रिक्त सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 17 से 27 अक्तूबर तक रोजाना 10 बजे से शुरू हो रही है, लेकिन बोर्ड कार्यालय में बुलाई गई दूसरे चरण की काउंसलिंग में पिछले चार दिनों से बुलाए गए अभ्यर्थियों में से केवल छह फीसदी अभ्यर्थी ही हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


इसलिए इन खाली सीटों को भरने के दृष्टिगत बोर्ड प्रबंधन ने काउंसलिंग की अंतिम तिथि को 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि डीएलएड की सरकारी संस्थानों में एक्स सर्विसमैन, फ्रीडम फाइटर और दिव्यांग कोटे की करीब 174 सीटें अभी भी रिक्त चली हुई हैं। इसके अलावा प्राइवेट संस्थानों में सब्सिडाइज्ड की 419 और नॉन सबसिडाइज्ड की 678 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से 5,175 अभ्यर्थियों की सूची मेरिट वार और तिथि के अनुसार रिक्त सीटों के विवरण सहित बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। काउंसलिंग की तिथियों की समाप्ति से पूर्व यदि सभी सीटें भर जाती हैं तो काउंसलिंग प्रक्रिया के समापन की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध तिथि के अनुसार ही बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed