फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE Dharamshala Chairman Dr Anil Kumar Soni Joined Office

परीक्षाओं में नकल रोकने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर: डॉ सोनी

Thu, 03 Jan 2019 06:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Jan 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala Chairman Dr Anil Kumar Soni Joined Office

प्रदेश के निजी स्कूलों को पॉलिसी के तहत मान्यता मिलेगी। पहले निजी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच होगी। जिसमें विद्यार्थियों के क्लास रूम, शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा की गुणवत्ता, खेल मैदान, भवन आदि मुख्य हैं। यह बात हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कार्यभार संभालने के बाद कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड में स्टाफ की कमी का अध्ययन किया जाएगा, जिसके बाद इस मामले में प्रदेश सरकार से बात की जाएगी। नकल पर रोक लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे खुद शिक्षक रहे हैं। वह नकल रोकने का जिम्मा शिक्षकों पर छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा, मूल्यांकन और पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पाठ्यक्रम में सुधार के लिए जरूरत के अनुसार नई पहल भी की जाएगी। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम को भारतीय दृष्टिकोण से कैसे बनाया जा सकता है, इस पर काम किया जाएगा। आगामी परीक्षा के संचालन के लिए बोर्ड ने व्यवस्था की है, उसी के अनुुसार परीक्षाएं ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जय श्रीराम के नारे लगाकर शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष का स्वागत

HPBOSE Dharamshala Chairman Dr Anil Kumar Soni Joined Office

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी का स्वागत किसी नेता की तर्ज पर किया गया। नियुक्ति के बाद पहली बार डॉ. सुरेश सोनी बोर्ड परिसर में कार्यभार संभालने पहुंचे।

बोर्ड के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने जय श्रीराम के नारों के साथ नए अध्यक्ष का स्वागत किया। उसके बाद अध्यक्ष बोर्ड परिसर में बने मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। हालांकि स्वागत की तैयारियां अधूरी पाई गईं। डॉ. सोनी के पहुंचने पर कर्मचारी मंदिर की सीढ़ियों पर फूलों के गमले लगा रहे थे।

इस अवसर पर शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान विपन मेहरा की अध्यक्षता में अध्यक्ष का स्वागत किया गया। संघ ने पदाधिकारियों और सदस्यों ने अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की।

HPBOSE Dharamshala Chairman Dr Anil Kumar Soni Joined Office

साथ ही बोर्ड और कर्मचारी हित में प्रशासन के बीच कड़ी बनकर काम करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कर्मचारी महासंघ के उपप्रधान ओंकार, महासचिव सुनील शर्मा, मुख्य संरक्षक सुखराम, अशोक राणा, विजय कुमार, देशराज, सुशील शर्मा, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।

शिक्षक-प्राध्यापक भी पहुंचे बोर्ड परिसर 
हिमाचल शिक्षक महासंघ जिला कांगड़ा के पदाधिकारियों ने भी शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. जोगिंद्र सिंह, अजय आचार्य, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कालेज प्राध्यापक संघ के सदस्य भी बोर्ड परिसर में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed