{"_id":"63f0c82843be79d8fc0f2dcf","slug":"hpbose-dharamshala-51-new-applications-for-school-registration-and-affiliation-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: शिक्षा बोर्ड के पास नए स्कूल खोलने के लिए आए 51 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: शिक्षा बोर्ड के पास नए स्कूल खोलने के लिए आए 51 आवेदन
Sun, 19 Feb 2023 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:18 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 1,123 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें 51 आवेदन नई संबद्धता के लिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 1,123 स्कूलों ने आवेदन किया है। इनमें 51 नए स्कूलों के लिए आवेदन, 39 अपग्रेडेशन और 1,001 स्कूलों ने संबद्धता रिन्यू करवाने के लिए आवेदन किया है। तीन से पांच साल की संबद्धता के लिए भी बोर्ड के पास 32 आवेदन पहुंचे हैं। बोर्ड से संबद्धता के लिए 51 नए आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इनमें से 29 को मान्यता दे दी गई है, जबकि तीन की मान्यता पेंडिंग है। 18 आवेदन रद्द किए गए हैं। अपग्रेडेशन के लिए 39 स्कूलों ने आवेदन किया है। इनमें दो को मान्यता नहीं दी गई है। संबद्धता रिन्यू करवाने के लिए बोर्ड के पास 1,001 आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इनमें 89 को रद्द कर दिया गया है। तीन से पांच वर्ष की मान्यता के लिए 32 आवेदन आए थे। इनमें 15 स्कूलों ने एक वर्ष, 11 ने तीन वर्ष और पांच स्कूलों ने पांच वर्ष के लिए मान्यता देने के लिए आवेदन किया था। बोर्ड ने एक स्कूल की मान्यता को रद्द किया है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 1,123 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें 51 आवेदन नई संबद्धता के लिए हैं, जबकि अपग्रेडेशन के लिए 39, रिन्यूअल के लिए 1,001 और तीन से पांच वर्ष की संबद्धता के लिए 32 आवेदन आए हैं। नए आवेदनों में 18 आवेदनों को रिजेक्ट किया गया है। - डॉ. मधु चौधरी, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला