फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HPBOSE Datesheet of regular, compartment examinations of class 9th and 11th released

HPBOSE: नौवीं और 11वीं कक्षा की नियमित, कंपार्टमेंट परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां देखें

Wed, 15 Feb 2023 10:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Feb 2023 10:37 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की नौवीं और 11वीं कक्षा की नियमित तथा कंपार्टमेंट परीक्षाओं को लेकर बुधवार को डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं के लिए तीन मार्च से अपराह्न काल में 12:45 से चार बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
HPBOSE Datesheet of regular, compartment examinations of class 9th and 11th released
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड(hpbose)ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की नौवीं और 11वीं कक्षा की नियमित व कंपार्टमेंट परीक्षाओं को लेकर बुधवार को डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं के लिए 3 मार्च से अपराह्न काल में 12:45 से 4:00 बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि नौवीं कक्षा के लिए 3 मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को फाइनेशियल लिट्रेसी, छह मार्च को कला ए (स्केल एवं ज्योमिती), स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, कृषि, ऑटोमोटिव, आईटी इनेब्ल्ड सर्विसेस, मीडिया एवं मनोरंजन, रीटेल, शारीरिक शिक्षा आदि, 7 को कला बी, 9 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 13 को गणित, 15 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलगू, 17 को सामाजिक विज्ञान और 20 को हिंदी विषय की परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन


डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि 11वीं कक्षा के लिए 3 मार्च को अंग्रेजी, 4 को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 6 को फिजिक्स, हिंदी, 7 को बिजनेस स्टडीज, 9 को अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री, दस को मनोविज्ञान, 13 को मानवीय पारिस्थितिकी एवं परिवार विज्ञान, 14 को गणित, 15 को संगीत, 16 को बायोलॉजी, इतिहास, 17 को फ्रेंच, संस्कृत एवं उर्दू, 18 को भूगोलशास्त्र, नृत्य, फाइन आर्ट्स, 20 को फाइनेशियल लिट्रेसी, 21 को कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, योग, कृषि, ऑटोमोटिव, आईटीईएस, मीडिया एवं मनोरंजन, रीटेल, टूरिज्म एंड होस्पिटेलिटी, 23 को समाजशास्त्र, 24 को दर्शनशास्त्र, 25 को अर्थशास्त्र और 27 को राजनीति शास्त्र की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन


90 सावित्री बाई फुले महिला परीक्षा केंद्र बनेंगे
डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षाओं का आयोजन मार्च महीने में किया जाएगा। इसके लिए महान समाज सेविका सावित्री बाई फुले के सम्मान में 90 ‘सावित्री बाई फुले महिला परीक्षा केंद्र’ बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर केवल महिला प्रवक्ता या अध्यापक को ही अधीक्षक अथवा उप अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed