फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: 3,203 candidates passed the D.El.Ed entrance exam, the board declared the result

HPBOSE DElEd Result: 3,203 अभ्यर्थियों ने पास की डीएलएड की प्रवेश परीक्षा, बोर्ड ने घाषित किया परिणाम

Tue, 15 Jul 2025 05:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Jul 2025 05:32 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को को डीएलएड सीईटी(DElEd CET)-2025 सत्र 2025-27 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन
HPBOSE: 3,203 candidates passed the D.El.Ed entrance exam, the board declared the result
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को को डीएलएड सीईटी(DElEd CET)-2025 सत्र 2025-27 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा को 3,203 अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण किया है। परीक्षा परिणाम को अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं 21 और 22 जुलाई को स्पोर्ट्स कोटे की सीटें भरने के लिए काउंसलिंग बोर्ड मुख्यालय में होगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने डीएलएड के सत्र 2025-27 के लिए 29 मई को प्रदेश भर में स्थापित 87 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। शिक्षा बोर्ड के पास 15,609 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14352 ने प्रवेश परीक्षा दी थी, जबकि 1257 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्थायी उत्तर कुंजी में दर्ज उत्तरों के संबंध में परीक्षार्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परीक्षा परिणाम को घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के खेल से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन 21 और 22 जुलाई को बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में 10:30 बजे से की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों सहित अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने को कहा है। उन्होंने बताया कि सीटों के आवंटन से संबंधित प्रक्रिया व काउंसलिंग की तिथियां अंतिम मेरिट सूची सहित अलग से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड़ की जाएंगी।

विज्ञापन

नौवीं-11वीं की अनुपूरक परीक्षाएं 24 जुलाई को
 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 9वीं और 11वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं का आयोजन 24 जुलाई को करेगा। इन परीक्षाओं का आयोजन संबंधित स्कूलों में आंतरिक रूप से दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 24 जुलाई को अंग्रेजी, साइंस एंड टेक्नोलाजी, गणित, सोशल साइंस, हिंदी और संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 11वीं कक्षा में इतिहास, बायोलॉजी, जियोग्राफी, अंग्रेजी, बिजनेस स्टडी, फिजिक्स, हिंदी, केमिस्ट्री, सोशोलाॅजी, इकॉनोमिक्स, राजनीति शास्त्र, अकाउंटेंसी, गणित, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और आईटीईएस विषय के लिए परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं के दौरान 11वीं कक्षा के सोशोलाॅजी विषय को छोड़कर अन्य सभी विषयों के प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से मुहैया करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed