HPBOSE: 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य संकाय में कॅरियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन की छात्रा और टेलर मास्टर चमेल सिंह की बेटी प्रीति बिरसांटा ने 98.8 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। आर्ट्स में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की अश्मिता शर्मा पुत्री रविंद्र शर्मा 96.4 अंक लेकर अव्वल रहीं।
इस बार की बोर्ड परीक्षा में 95492 विद्यार्थी बैठे जिसमें 58949 उत्तीर्ण हुए जबकि 16102 की कंपार्टमेंट आई है। इस बार दो फीसदी ग्रेस अंक देने के बावजूद 62.01 फीसदी परिणाम रहा, जो कि पिछले सात सालों में सबसे निचले स्तर पर आया है।
2013 में 65.1, 2014 में 67.10, 2015 में 68.64, 2016 में 78.93, 2017 में 72.89 और साल 2018 में 70.18 फीसदी परिणाम रहा था। इस बार भी कुडि़यों का डंका रहा। टॉप-10 में 43 लड़कियां जबकि मात्र 15 लड़के ही जगह बना पाए।
ऐसे चैक करें रिजल्ट
HPBOSE 12th Result 2019: यहां क्लिक करें
चरण 2: परिणाम अधिसूचना पर जाएं।
चरण 3: जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: HPBOSE Result 2019 डाउनलोड करें।
टॉप थ्री में इन्होंने भी बनाई जगह
विज्ञान संकाय में लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मेहरा (हमीरपुर) की प्राकृति ठाकुर, मिनर्वा सीसे स्कूल घुमारवीं (बिलासपुर) की सानवी और एसवीएन स्कूल कुनिहार (सोलन) के जीवेश अवस्थी 98.2 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे, जबकि रावमापा गोपालपुर (मंडी) की शुभांगी 98 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।
वाणिज्य में आदर्श विद्या निकेतन स्कूल नाहन की ईशिता 98.4 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और रावमापा (छात्रा) रोहडू की दिक्षु शर्मा 97.6 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।
कला संकाय में रावमापा दरबियार (हमीरपुर) की साक्षी ठाकुर 96 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और बीबीएनबी रावमापा सलोह (ऊना) के कार्तिकेय कहोल 95.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इच्छुक अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए 15 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि सोमवार को जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है।
सरकारी स्कूलों का डंका, प्राइवेट पिछड़े
मनमानी फीस वसूली के विवाद में फंसे निजी स्कूल इस बार टॉपर देने में सरकारी स्कूलों से पिछड़ गए। कला, वाणिज्य और विज्ञान के कुल 58 मेधावी बच्चों की सूची में 31 सरकारी और 27 निजी स्कूलों के हैं। टॉप-3 में कुल 11 नामों में से निजी स्कूलों के सात, जबकि सरकारी स्कूल के चार बच्चे हैं।
कला संकाय में टॉप-10 में कुल 18 में से 17 सरकारी और निजी स्कूल का एक ही छात्र है। वाणिज्य की टॉप-10 सूची में नौ सरकारी और चार निजी, जबकि विज्ञान संकाय में कुल 27 टॉप 10 में से 22 निजी और पांच सरकारी स्कूलों के बच्चे शामिल हैं।
50 फीसदी घटे नकल के मामले
स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में पिछले साल के मुकाबले इस बार नकल के मामले 50 फीसदी कम आए हैं। साल 2018 में बोर्ड की परीक्षाओं में 1000 से अधिक नकल के मामले सामने आए थे, जो इस बार 450 रह गए हैं। इसमें 344 जमा दो, दसवीं में 104 और मिडल में मात्र दो नकल के मामले सामने आए हैं।
बोर्ड ने परिणाम निकालने में बनाया नया रिकॉर्ड
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम को घोषित करने में इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल के मुकाबले जमा दो का परिणाम दो दिन पहले निकाला गया है। पिछले साल 24 अप्रैल को जमा दो का परिणाम आया था।
शीघ्र परिणाम देने के ये हैं फायदे
जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के बाद कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश सहित विभिन्न संस्थाओं में नौकरियों के लिए आवेदन मई-जून माह में मांगे जाते हैं। आवेदन करते समय कई फार्मों में जमा पास की शर्त रखी गई होती है। ऐसे में परिणाम देरी से आने के कारण कई बच्चे इस फार्मों को नहीं भर पाते थे