{"_id":"5cc6931bbdec22074a6acbfb","slug":"hpbose-10th-result-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: 12वीं की मेरिट में इन सरकारी स्कूलों ने मारी थी बाजी, 10वीं में किसका बजेगा डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: 12वीं की मेरिट में इन सरकारी स्कूलों ने मारी थी बाजी, 10वीं में किसका बजेगा डंका
Mon, 29 Apr 2019 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 22 अप्रैल को 12वीं का परिणाम घोषित किया था। 12वीं की मेरिट लिस्ट में शिमला और बिलासपुर के मेधावियों का दबदबा रहा था। 12वीं में शिमला और बिलासपुर से सर्वाधिक नौ-नौ टॉपर्स थे। हमीरपुर और कुल्लू सात-सात टॉपर के साथ दूसरे कांगड़ा और ऊना छह-छह टॉपर्स के साथ तीसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
hp board class 10th result देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
विज्ञापन
अब 10वीं के परिणाम में किन जिलों का दबदबा रहेगा इसका खुलासा कुछ ही देर में होने वाला है। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड 12 बजे 10वीं का परिणाम घोषित करने जा रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम को घोषित करने में भी नया रिकॉर्ड बनाया था। पिछले साल के मुकाबले 12वीं का परिणाम दो दिन पहले निकाला गया था। पिछले साल 24 अप्रैल को 12वीं का परिणाम आया था।
विज्ञापन