{"_id":"5cc6cc58bdec2207853451da","slug":"hpbose-10th-merit-topper-atharv-thakur-want-to-be-scientist","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 10th Result: वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहता है टॉपर अथर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 10th Result: वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहता है टॉपर अथर्व
Mon, 29 Apr 2019 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
स्कूल प्रिसिंपल के साथ अथर्व ठाकुर और साक्षी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की मेरिट में पहला स्थान हासिल करने वाले गीतांजलि पब्लिक स्कूल घलोल, धनेटा, हमीरपुर के छात्र अथर्व का सपना पढ़-लिखकर वैज्ञानिक बनना है। बतौर वैज्ञानिक वह पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तरह भारत का नाम विश्व में ऊंचा करना चाहता है।
विज्ञापन
इस मुकाम को पाने के लिए अथर्व बचपन से लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई कर रहा है। अथर्व के पिता डॉ. हरदीप ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली (ऊना) में फिजिक्स लेक्चरर हैं। माता पुष्पा ठाकुर गृहिणी हैं। अथर्व ने बताया कि वह रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करता था, लेकिन परीक्षाओं के दौरान 13 से 14 घंटे का समय देता था। बैडमिंटन और क्रिकेट उसके पसंदीदा खेल हैं।
विज्ञापन
उसने कहा कि खेलों और व्यायाम से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। अथर्व ने कहा कि उनके पिता स्कूल से आने के बाद रात 11 बजे और सुबह भी उन्हें पढ़ाते हैं। डांट भी पड़ती है, लेकिन अच्छी चीजें सीखने को मिलती हैं। अथर्व ने अपनी कामयाबी का श्रेय स्कूल अध्यापक और माता व पिता को दिया है।
विज्ञापन
तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा की छात्रा साक्षी न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहती है। साक्षी के पिता सतीश चड्ढा गीताजंलि पब्लिक स्कूल के ही प्रधानाचार्य और माता सुनैना चड्ढा अध्यापक हैं। साक्षी का कहना है कि वह स्कूल के अलावा छह घंटे पढ़ाई करती थी। साक्षी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। कोमल ने 700 में से 689 अंक हासिल किए हैं।