फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Snowfall on Rohtang and other peaks clouds in Shimla temperature drops by 5 degrees

Himachal Weather: रोहतांग समेत चोटियों पर गिरे फाहे, शिमला में छाए बादल, इस दिन तक पहुंचेगा मानसून

Thu, 20 Jun 2024 07:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Jun 2024 07:22 PM IST
सार

गुरुवार को रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू व लाहौल की चोटियों पर फाहे गिरे। ऊना, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन में धूप खिली रहने से कुछ जगह हालांकि लू भी चली। 24 जून से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 26 जून के बाद हिमाचल में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है।
 

विज्ञापन
Snowfall on Rohtang and other peaks clouds in Shimla temperature drops by 5 degrees
लाहौल के कोकसर के समीप राटांग ला पर हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश और अंधड़ के येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू व लाहौल की चोटियों पर फाहे गिरे। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गुरुवार को पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार नहीं हुआ। ऊना, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन में धूप खिली रहने से कुछ जगह हालांकि लू भी चली। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बारिश और अंधड़ के आसार हैं। 22 और 23 जून को धूप खिलने की संभावना है। 24 जून से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 26 जून के बाद हिमाचल में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में गुरुवार सुबह मौसम खराब रहा। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में हल्के फाहे गिरे। इससे कुल्लू, मनाली और लाहौल के तापमान में कमी आई है। शिमला में भी गुरुवार को मौसम सुहावना बना रहा। दिन भर शहर में बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चलीं। मैदानी जिलों में बेशक तापमान में कमी आई है लेकिन मौसम में उमस बढ़ गई है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा पारा ऊना में 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी जिलों में दिन के समय धूप खिलने से कुछ जगह लू का प्रकोप जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि बुधवार शाम को हुई बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी है। गुरुवार को तापमान में बीतें दिनों के मुकाबले चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। शुक्रवार को भी मौसम सुहावना बना रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि 26 जून के बाद प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। तीन-चार दिनों में इस बाबत स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में आठ से दस डिग्री की गिरावट
बुधवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आठ से दस डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, कल्पा में 9.4, धर्मशाला में 16.8, ऊना में 22.0, नाहन में 25.0, केलांग में 6.3, सोलन में 16.6, मनाली में 11.9, कांगड़ा में 18.6, मंडी में 20.2, बिलासपुर में 22.3, हमीरपुर में 22.9, चंबा में 20.7, पांवटा साहिब में 22.0 और देहरा गोपीपुर में 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार रात तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे सामान्य से 92 फीसदी अधिक हुई बारिश
प्रदेश में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक सामान्य से 92 फीसदी अधिक बादल बरसे। इस दौरान प्रदेशभर में 7.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस बारिश के चलते एक से 19 जून की दोपहर तक सामान्य से 67 फीसदी कम चल रही बारिश के आंकड़े में 12 फीसदी सुधार कर दिया। एक से 20 जून तक प्रदेश में अब 56 फीसदी सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। उधर, बुधवार शाम से रात तक अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसे। बिलासपुर में बुधवार शाम सामान्य से 226, चंबा में 174, कांगड़ा में 12, किन्नौर में 14, लाहौल-स्पीति-मंडी में 25, शिमला में 376, सिरमौर में 188, सोलन में 395 और ऊना में 176 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। हमीरपुर में सामान्य से 6 और कुल्लू में 73 फीसदी कम बारिश हुई।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 38.4
बिलासपुर 38.1
चंबा 37.2
हमीरपुर  36.9
कांगड़ा 36.8
मंडी 36.2
सुंदरनगर 35.8
धर्मशाला 32.5
नाहन 31.6
सोलन 31.0
शिमला  26.9
मनाली  25.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed