{"_id":"df5308ee1446d47bc248c5ad3274a6d3","slug":"hp-university-first-ec-meeting-of-2016-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: नए परीक्षा नियंत्रक और भर्तियों पर आज आएगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU: नए परीक्षा नियंत्रक और भर्तियों पर आज आएगा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की इस वर्ष की आज होने वाली पहली बैठक में कई हैरान कर देने वाले फैसले आ सकते हैं। इसमें जहां विवि के परीक्षा नियंत्रक साक्षात्कार का फैसला होना तय है, वहीं इसी बैठक में एचपीयू के कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत अब तक हुए साक्षात्कार और रीडर तथा प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरने के लिए हुए साक्षात्कार के लिफाफे भी खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
कुछ दिनों से विश्वविद्यालय प्रशासन ने जैसे एक-एक दिन में दो दो विषयों में सीएएस और रीडर प्रोफेसर भर्ती के लिए दनादन साक्षात्कार करवाए, उससे साफ है कि कार्यकारी परिषद की इस बैठक में कई विभागों के शिक्षक पदों के लिफाफे खोल दिए जाएंगे। साथ ही इसी बैठक में गैर शिक्षक वर्ग की पदोन्नति के लिए पात्र उम्मीदवारों को भर्ती का तोहफा इस पहली बैठक में देने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 23 जनवरी को ही आरपीसी रिक्रूटमेंट और प्रमोशन के सभी मामलों को अपनी ओर से निपटा दिया है, जिसे अब सिर्फ ईसी से हरी झंडी मिलना ही बाकी है, जो 27 को मिल जाएगी। विश्वविद्यालय ने शिक्षकों के लिए सीएएस के तहत साक्षात्कार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। वहीं करीब एक दर्जन विभागों के शिक्षकों की भर्ती के साक्षात्कार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
इससे जाहिर है कि अब सिर्फ लेक्चर के पदों को हुई सीधी भर्ती के लिफाफे नहीं खुलेंगे, चूंकि मामला पात्रता शर्तों के चलते लटका हुआ है, और राजभवन के विचाराधीन भी है। मगर अन्य सीधी भर्ती के हुए सभी साक्षात्कार के नतीजे ईसी की बैठक में ले लिए जाएंगे। बैठक में कुछ नई भर्तियों, सुरक्षा कर्मियों, पुस्तकालय स्टाफ भर्ती यूआईआईटी और धर्मशाला में शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ भर्ती सहित वित्त कमेटी की बैठक से मंजूर मामलों पर भी ईसी अपना फैसला देगी।
आरपीसी, सीएएस में मिलेगी पदोन्नति : प्रो. वाजपेयी
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने माना कि रीडर और प्रोफेसर की सीधी भर्ती और सीएएस के तहत अब तक हुए साक्षात्कार के लिफाफे खुल सकते हैं। इसके साथ ही गैर शिक्षकों के सभी आरपीसी के मामले निपटाने का भी प्रयास रहेगा। उन्होंने माना कि इसी बैठक में सीओई साक्षात्कार का लिफाफा खुलना है, वहीं लेक्चर की सीधी भर्ती पर पात्रता को लेकर उलझे मामलों के लिफाफे फिलहाल नहीं खुल सकते है।
नैक की टीम के दौरे के चलते जरूरी है शिक्षक भर्ती
नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिएटेशन काउंसिल (एनएएसी) के फरवरी अंत और मार्च के पहले सप्ताह में संभावित दौरे के मद्देनजर शिक्षक भर्ती के लिफाफे खोलना विवि की मजबूरी भी है। एक साथ विवि में 200 से अधिक रिक्त पड़े पदों के साथ विवि के ग्रेड को बढ़ने की उम्मीद करना बेमतलब होगा। इतने रिक्त पदों के साथ ग्रेडिंग पर उल्टा असर भी पड़ सकता है। इसलिए ईसी की इस बैठक में विवि को शिक्षक भर्ती के लिफाफे खोलना मजबूरी भी बन गई है। विवादित लेक्चर भर्ती के लिफाफे पात्रता शर्तों के चलते रोकने ही पड़ेंगे