फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP university did not declared the result of first sem.

नौ माह बाद भी नहीं निकाला रिजल्ट

Mon, 25 Aug 2014 03:12 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
HP university did not declared the result of first sem.

नौ माह बीतने के बाद भी प्रदेश विश्वविद्यालय प्रथम सत्र के करीब 36 हजार छात्रों का रिजल्ट घोषित नहीं कर पाया है। छात्रों के दूसरे सत्र की परीक्षाएं भी खत्म हो चुकी हैं। अभी भी यह साफ नहीं है कि उनके पहले सत्र का परिणाम कब तक आएगा। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में आनन-फानन में रूसा लागू करने का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, प्रदेश विवि भले ही कॉलेजों से डाटा और आवश्यक ऑनलाइन रिकॉर्ड समय न आने को परिणाम घोषित करने में देरी का कारण बता रहा है। कॉलेजों से क्या रिकॉर्ड चाहिए और कौन सा ब्योरा ऑनलाइन सही आया या है या नहीं, इस पर विवि ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


विवि पांच से छह माह तक तो सॉफ्टवेयर बनाने के लिए ही इधर-उधर हाथ पांव मारता रहा। फिर लाखों की प्रतिमाह की सैलरी पर प्रोग्रामर रखा गया। जून में सही मायने में परिणाम तैयार करने के प्रयास शुरू हुए। रूसा के साथ ही विश्वविद्यालय ने इस बार यूजी फाइनल के परिणाम भी देर से निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेट होगा दूसरे सत्र का परिणाम

HP university did not declared the result of first sem.

पुराने सिस्टम के तहत बीए द्वितीय और बीसीए द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम अब तक घोषित नहीं हुआ है। अभी भी विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द परिणाम घोषित करने की बात कर रहा है। यह साफ ही नहीं हो पा रहा है कि परिणाम आखिर आएंगे कब तक। रूसा लागू करते समय विवि ने 45 दिन में सेमेस्टर का परिणाम देने के दावे तो किए।

मगर नौ माह बाद भी परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। अगस्त में हुई दूसरे सत्र की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया सितंबर के पहले सप्ताह में होगी। उसके बाद कॉलेजों से अवार्ड और अन्य जानकारी आएगी। इससे जाहिर है कि दूसरे सत्र का परिणाम अभी घोषित नहीं हो पाएगा।

इस माह अंत तक रखा लक्ष्य: सीओई
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल का कहना है कि इस माह अंत तक रूसा प्रथम सत्र का परिणाम घोषित करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पुराने ईयर सिस्टम के तहत हुई बीए और बीसीए द्वितीय वर्ष का परिणाम अगले सप्ताह घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed