फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Tourism: Snowfall in June, tourists flock to the beautiful valleys of Himachal

HP Tourism: जून में बर्फबारी, सैलानियों ने किया हिमाचल की खूबसूरत वादियों का रुख, होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी

Sat, 07 Jun 2025 03:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 03:48 PM IST
सार

 कुल्लू मनाली के रोहतांग, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला के सचे पास में हुई बर्फबारी के बाद वीकेंड पर प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। 

विज्ञापन
HP Tourism: Snowfall in June, tourists flock to the beautiful valleys of Himachal
रोहतांग में सैलानियों ने निहारीं बर्फ से लदीं वादियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून में हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी सैलानियों को खासा आकर्षित कर रही है। कुल्लू मनाली के रोहतांग, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला के सचे पास में हुई बर्फबारी के बाद वीकेंड पर प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ से ढकी चोटियां और सर्द हवाएं मैदानी राज्यों के गर्म मौसम से आने वाले सैलानियों को राहत दे रही हैं। राजधानी शिमला, कुफरी, नारकंडा, कसौली, चायल, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला-मैकलोडगंज और चंबा-खजियार सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ आई है। शनिवार को बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे है। रिज व मालरोड सैलानियों से गुलजार है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

पर्यटक वाहनों की आमद में भारी बढ़ोतरी के कारण बीते तीन दिनों से राजधानी शिमला के कार्ट रोड पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है। शुक्रवार को भी दोपहर 12 बजे से ही कार्ट रोड पर जाम की स्थिति बन गई। ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर जून की शुरुआत से ही हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर खूब भीड़ जुट रही है। बर्फबारी से हिमाचल में तापमान भी कम चल रहा हैं। वीकेंड के साथ हफ्ते के अन्य दिनों में भी टूरिस्टों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। उधर, शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं लेकिन होटलों में ऑक्यूपेंसी में खास बढ़ोतरी नहीं हुई। शुक्रवार को आक्यूपेंसी 50 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed