फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp state Co-operative Bank Training Institute top in the country

सहकारी बैंक का प्रशिक्षण संस्थान देश भर में अव्वल, जीता पहला पुरस्कार

Fri, 20 Jul 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Jul 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
hp state Co-operative Bank Training Institute top in the country

देश के सहकारी बैंकों की राष्ट्रीय शिखरीय संस्था (नैफस्कॉब) ने सहकारी प्रशिक्षण संस्थान सांगटी (शिमला) को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण कार्य निष्पादन की श्रेणी में देश के सभी सहकारी प्रशिक्षण संस्थानों में प्रथम पुरस्कार से नवाजा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुंबई में हुए नैफस्कॉब के साधारण अधिवेशन और संचालक मंडल की बैठक के दौरान भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के अध्यक्ष चंद्रपाल यादव और नाबार्ड व नैफस्कॉब के अध्यक्ष दलीप संघानी ने सहकारी बैंक के चेयरमैन खुशीराम बालनाहटा को पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन


राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन खुशीराम बालनाहटा को नैफस्कॉब का उपाध्यक्ष भी चुना गया। राष्ट्रीय फेडरेशन के उत्तरी क्षेत्र के तहत आने वाले सहकारी बैंकों की जोन में से बालनाहटा का चयन किया गया। उत्तरी क्षेत्र की जोन में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और संघीय क्षेत्र चंडीगढ़ शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार छठे वर्ष चयनित हुआ सहकारी बैंक प्रशिक्षण संस्थान

hp state Co-operative Bank Training Institute top in the country

बालनाहटा पूर्व में बैंक के अपने अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान भी इस फेडरेशन के निदेशक मंडल में रह चुके हैं। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन खुशीराम बालनाहटा ने कहा कि प्रदेश में सहकारी क्षेत्र से जुड़ी

संस्थाओं के विभिन्न मुद्दों को वे पूरी गंभीरता से उचित स्तर पर उठाने का प्रयास करेंगे। केंद्र सरकार, रिजर्व बैंक और नाबार्ड से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लगातार छठे वर्ष सहकारी बैंक प्रशिक्षण संस्थान सांगटी का चयनित होना बैंक की कार्य कुशलता का परिचय दे रहा है। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज ललित और महाप्रबंधक डॉ. आरपी नैंटा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed