केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से मिले डॉ. राजीव सैजल, उठाई ये मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैजल ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत राज्य को विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं की धनराशि में वृद्धि करने की मांग की। उन्होंने मेनका गांधी को हिमाचल में महिलाओं के कल्याण एवं विकास के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कहा कि हिमाचल देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां महिलाओं के लिए शहरी निकायों एवं पंचायतीराज संस्थानों में 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान सरकार महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।
राज्य में महिलाओं के लिए होंगे ये काम
प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि राज्य में महिलाओं को सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। यह भी सुनिश्चित बनाया जाएगा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं आजीविका में आशातीत सुधार हो।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि राज्य को महिलाओं से संबंधित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन के लिए अधिक धनराशि उपलब्ध हो।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि हिमाचल को महिला एवं बाल विकास कल्याण के लिए अधिक धनराशि आवंटित की जाए। केंद्रीय मंत्री ने डॉ. सैजल को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को विभिन्न विभागीय योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।