फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HP Rajya Chayan Aayog: Age relaxation applicable in TGT recruitment, CBT marks fixed, revised notification iss

HP Rajya Chayan Aayog: टीजीटी भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट लागू, सीबीटी के अंक तय; संशोधित अधिसूचना जारी

Sat, 21 Jun 2025 12:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

प्रदेश राज्य चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) में न्यूनतम अंक तय कर दिए हैं।

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog: Age relaxation applicable in TGT recruitment, CBT marks fixed, revised notification iss
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) में न्यूनतम अंक तय कर दिए हैं। इसके साथ ही भर्ती में आवेदन करने की अधिकत्तम आयु सीमा को 47 वर्ष कर दिया गया है। आयोग ने इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, टीजीटी भर्ती के लिए होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हिमाचल: मंदिरों, बिजली परियोजनाओं में लगाए जाएंगे 700 होमगार्ड, नई भर्ती करेगी प्रदेश सरकार

विज्ञापन

अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अंक 30 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। टीजीटी भर्ती में वेटिंग पैनल की भी व्यवस्था की गई है। अगर 25 तक के पदों के लिए भर्ती होती है, तो 25 प्रतिशत अतिरिक्त उम्मीदवारों की सूची पैनल में होगी, जिसमें कम से कम दो उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा।

25 से 50 पदों के लिए यह प्रतिशत 15 प्रतिशत होगा, जबकि 50 से अधिक पदों के लिए यह प्रतिशत 10 प्रतिशत होगा, जिसमें कम से कम आठ उम्मीदवारों को पैनल में रखा जाएगा। अब तक, टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 45 वर्ष थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 47 वर्ष कर दिया गया है। 45 की आयु सीमा में इससे अधिक उम्र के अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे, ऐसे में आयोग ने सरकार को प्रस्ताव भेजा था। 

विज्ञापन

सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आयोग ने इसे लागू किया। अब 47 वर्ष की आयु तक के अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस छूट का लाभ उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जो 1 जनवरी 2025 तक 47 वर्ष की आयु तक के होंगे और चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत आवेदन कर रहे हैं। राज्य चयन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के तहत अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी।

 

टीजीटी के कुल 937 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इनमें से 425 पद आर्ट्स, 343 नॉन मेडिकल और 169 पद मेडिकल के हैं। न्यूनतम-अधिकतम आयु क्रमशः 18 से 47 वर्ष निर्धारित की गई है।- डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed