फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Suresh Kashyap said- PM Modi gave 17 crore jobs in 10 years

HP Politics: सुरेश कश्यप बोले- पीएम मोदी ने 10 वर्ष में दी 17 करोड़ नौकरियां

Mon, 11 Aug 2025 04:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Aug 2025 04:05 PM IST
सार

 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सोमवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के अनेकों कॉलेज से राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के विद्यार्थियों ने भारत के संसद का दौरा किया।

विज्ञापन
HP Politics: Suresh Kashyap said- PM Modi gave 17 crore jobs in 10 years
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सोमवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के अनेकों कॉलेज से राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के विद्यार्थियों ने भारत के संसद का दौरा किया। इस दौरे में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया विशेष रूप से उपस्थित रहे और हिमाचल से विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जैसे कि विदित है कि एनएसएस की ओर से संचालित एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक सेवा में शामिल करके उनके व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है।

विज्ञापन


इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में 10 वर्ष के दौरान 17 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरियां तथा रोजगार मिले हैं, जबकि यूपीए सरकार के 10 वर्षों में यह आंकड़ा महज तीन करोड़ था। वहीं विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पांच साल में चार करोड़ से अधिक रोजगार निर्माण की योजना है। आने वाले कुछ वर्षों में चार करोड़ रोजगार का सृजन किया जाएगा। कश्यप ने कहा कि देश के कृषि क्षेत्र में रोजगार निर्माण 19 प्रतिशत हो गया है जो पूर्व की कांग्रेस सरकार में नकारात्मक स्थिति में था। मोदी सरकार में विनिर्माण क्षेत्र में 15 प्रतिशत रोजगार निर्माण हुआ है तथा सेवा क्षेत्र में 36 प्रतिशत रोजगार निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed