फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Randhir Sharma said Congress government has failed on every front, it is being run by the mafia

HP Politics: रणधीर शर्मा बोले- कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल, माफिया का दबदबा

Wed, 20 Nov 2024 05:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Nov 2024 05:44 PM IST
सार

बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल है, हर क्षेत्र में विफल हुई है।

विज्ञापन
HP Politics:  Randhir Sharma said Congress government has failed on every front, it is being run by the mafia
नयना देवी रणधीर शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के फैसले और उच्च न्यायालय का निर्णय यह साबित करता है कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो गई है। उच्च न्यायालय ने पर्यटन विभाग के 18 होटल बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार तो पर्यटन बढ़ाने की गुणगान करती है, शायद उन्होंने इन होटलों को लाभ में लाने का प्रयास ही नहीं किया। क्या इस केस की भी उनकी मित्र मंडली ने पैरवी नहीं की। मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या इस निर्णय को लेकर सरकार अपील करेगी या इन होटलों को अपने बचे हुए मित्रों को लीज पर देगी। अब तो इस सरकार में तबादला माफिया भी सक्रिय हो गया है। तबादला माफिया का सरगना मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में है। सरकार का स्वयं उनको संरक्षण है। ईडी की गिरफ्तारियां इन आरोपों को सिद्ध करती हैं।

विज्ञापन



शर्मा ने कहा कि राजनीतिक गलियारों में सीपीएस के निर्णय की चर्चा है। ऐसी क्या मजबूरी है कि मुख्यमंत्री अपने मित्रों को बचाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री मजबूर मुख्यमंत्री है, जो आर्थिक खजाने के खाली होने का रोना रोते हैं और दूसरी ओर सीपीएस का खर्च रोकना नहीं चाहते हैं। मुख्यमंत्री की छवि अच्छे निर्णय लेकर बनती है ना की टॉयलेट टैक्स या समोसा की जांच से बनती है। यह सब निर्णय हास्यास्पद हैं। वर्तमान सरकार माफिया राज के दबदबे में काम कर रही है। यह माफिया ऊना, सिरमौर, बीबीएन और कांगड़ा में तेजी से फल फूल रहा है। कई जगह तो माफिया में सरकार के कर्णधार भी शामिल हैं। उच्च न्यायालय ने हिमाचल भवन दिल्ली को अटैच करने के आदेश दिए, यह गंभीर विषय है, पर मुख्यमंत्री अपनी कमियों छिपाने के लिए विपक्ष पर दोष मढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed