फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Kuldeep Rathore said people voted against BJP's communal thinking

HP Politics: कुलदीप राठौर बोले- जनता ने भाजपा की सांप्रदायिक सोच के खिलाफ किया मतदान

Fri, 07 Jun 2024 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2024 06:19 PM IST
सार

कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश के मतदाताओं ने नरेंद्र मोदी को नकारते हुए भाजपा की तानाशाही नीतियों के खिलाफ जनमत दिया है। 

विज्ञापन
HP Politics: Kuldeep Rathore said people voted against BJP's communal thinking
विधायक कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश के मतदाताओं ने नरेंद्र मोदी को नकारते हुए भाजपा की तानाशाही नीतियों के खिलाफ जनमत दिया है। भाजपा ने 400 पार का नारा देकर देश के अंदर भय का माहौल तैयार करने का असफल प्रयास किया, लेकिन देश के मतदाता ने भाजपा के सभी हथकंडों का मतदान के जरिये करारा जवाब दिया। देश की जनता ने भाजपा की सांप्रदायिक सोच के खिलाफ मतदान कर इंडिया गठबंधन में विश्वास जताया है। शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता में राठौर ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को अयोध्या ने भी ठुकरा दिया है।

विज्ञापन


देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता घटी है, उनके चुनाव क्षेत्र वाराणसी में भी उनके मतों में कमी आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड व रायबरेली में रिकाॅर्ड मतों से जीत कर अपनी लोकप्रियता का परिचय दिया है। राठौर ने कहा है कि समय आ गया है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ी भूमिका में आना चाहिए। राहुल गांधी को नेता विपक्ष बनाया जाना चाहिए या उन्हें पार्टी की कमान सौंपनी चाहिए। एनडीए में सरकार के गठन को लेकर अभी से खींचतान शुरू हो गई है। ऐसा लगता है कि एनडीए गठबंधन ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगा। राठौर ने कहा कि इस चुनाव में विपक्षी दलों को कमजोर करने की पूरी कोशिश की गई। कई नेताओं को जेल तक में डाला गया। कांग्रेस के पास संसाधनों का अभाव था। बावजूद इसके देश के लोगों ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed