फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Jairam Thakur said Congress ministers are talking baseless things, allegations against the previo

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- झूठ बोल नाकामी का ठीकरा हमारे सिर फोड़ना चाहते हैं मंत्री

Thu, 12 Sep 2024 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2024 06:30 PM IST
सार

 जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के सभी आरोपों तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। 

विज्ञापन
HP Politics: Jairam Thakur said Congress ministers are talking baseless things, allegations against the previo
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री सरासर झूठ बोलकर अपनी नाकामी का ठीकरा हमारे सिर फोड़ना चाहते हैं। कांग्रेस आलाकमान की नाराजगी से वह डर गए हैं और अपना बयान बदल रहे हैं। विधानसभा में दिए गए बयान के बाद उन पर आलाकमान का भारी दबाव है। उन्हें मंत्री पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्देश आलाकमान की ओर से दिए गए हैं। सुक्खू सरकार उन्हीं से ही उनके बयान आधारहीन बयान दिलवाकर का डैमेज कंट्रोल करवाना चाहती है।

विज्ञापन


उनसे अनर्गल आरोप लगवाए जा रहे हैं, इसलिए मंत्री भाजपा के सिर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री और कांग्रेस पार्टी सभी संजौली मस्जिद प्रकरण में पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। बीते कल प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार की ओर से लाठीचार्ज करवाने के खिलाफ प्रदेश के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। सरकार और मुख्यमंत्री का रवैया पिछले दिन के मामले में बेहद निराशाजनक रहा। सरकार जनभावनाओं को समझने और उसका सम्मान करने में पूरी तरह नाकाम रही। अवैध निर्माण पर त्वरित कार्रवाई करना तो दूर सरकार अभी भी जनभावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।

विज्ञापन

सरकार का प्रबंधन फेल, स्कूलों में करनी चाहिए थी छुट्टी : कश्यप
 भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला ग्रामीण में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत नए सदस्यों को जोड़ते हुए कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। कश्यप ने कहा कि हिमाचल सरकार और कांग्रेस पार्टी का प्रबंधन पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। जिस प्रकार से वीरवार को शिमला में मस्जिद विवाद को लेकर संजौली में महाधरना हुआ, उसमें सरकार का तंत्र पूरी तरह से फेल होता दिखाई दिया। प्रशासन की ओर से जनता को परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। अगर प्रशासन को आभास था कि इस प्रकार का प्रदर्शन संजौली में होने वाला है तो सभी स्कूलों में छुट्टी क्यों नहीं घोषित की। कश्यप ने कहा कि हिंदू संगठनों की ओर से किए गए प्रदर्श में पुलिस ने जिस प्रकार से प्रदर्शनकारियों पर लाठी बरसाने का काम किया है, वह निंदनीय है। वाटरकेनन का इस्तेमाल करना भी ठीक नहीं था। कई मासूम लोगों को चोटें भी आईं। एक महिला जो अपने घर जाना चाहती थी, उसको लाठी से मारा गया। उन्होंने कहा कि मस्जिद अवैध है तो सरकार को उस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed