फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Jairam said- Where were those who said 'Lord Ram belongs to everyone' today for 37 years

HP Politics: जयराम बोले- आज ‘भगवान राम सबके हैं’ कहने वाले 37 साल से कहां थे

Mon, 08 Jan 2024 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 08:18 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूजा पाठ और दर्शन की अनुमति होने के बाद से कांग्रेस नेताओं की राम लला से दूरी बनाने की क्या वजह है। कांग्रेस को इन बातों का जवाब देना चाहिए। आज ‘भगवान राम सबके हैं’ कहने वाले 37 साल से कहां थे।

विज्ञापन
HP Politics: Jairam said- Where were those who said 'Lord Ram belongs to everyone' today for 37 years
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कोर्ट के आदेश से राम जन्मभूमि का ताला खुलने के बाद किसी बड़े कांग्रेसी नेता ने राम लला के दर्शन करने की जहमत क्यों नहीं उठाई। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूजा पाठ और दर्शन की अनुमति होने के बाद से कांग्रेस नेताओं की राम लला से दूरी बनाने की क्या वजह है। कांग्रेस को इन बातों का जवाब देना चाहिए। आज ‘भगवान राम सबके हैं’ कहने वाले 37 साल से कहां थे। देश के लोग यह जानना चाहते हैं।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा देश के सामने है। आज विपक्षनीत इंडी गठबंधन का कोई न कोई नेता हताशा में भगवान राम पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहा है, लेकिन कांग्रेस समेत सभी नेता खामोश बैठे हैं। इसी से पता चलता है कि सनातन की परंपरा के ध्वजवाहक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्रति कांग्रेस समेत विपक्ष की क्या भावना है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने तो अयोध्या में रोड शो किया, हनुमान गढ़ी तक आई। वहां से चंद कदमों की दूरी पर राम लला का स्थान था, लेकिन दो मिनट का समय भी उनसे नहीं निकाला गया।

विज्ञापन


कांग्रेस की तलवार म्यान में, समय आने पर निकलेगी : विक्रमादित्य
 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर पलटवार किया करते हुए कहा है कि कांग्रेस भी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बातचीत में उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा बड़े नेता हैं। वह अपनी पार्टी की बात कर रहे हैं। कांग्रेस भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ मिलकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में चुनाव की बात होगी, तब वह भी अस्त्र-शस्त्र निकाल कर लड़ेंगे। कांग्रेस की तलवार म्यान में ही है। समय आने पर तलवार निकाल भी जाएगी और लहूलुहान भी किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या जाना सौभाग्य, हिंदू की जिम्मेदारी निभाऊंगा
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चंद ही ऐसे लोग हैं, जिन्हें राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा वह एक हिंदू और सनातनी है। वह अपना हिंदू होने का कर्तव्य निभाएंगे और अवश्य अयोध्या जाएंगे।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed