{"_id":"591097424f1c1b3854851c62","slug":"hp-police-starts-interrogation-from-suspect-caught-at-india-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलझा रहा संदिग्ध, पुलिस ने चीन बॉर्डर के पास ले जाकर की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उलझा रहा संदिग्ध, पुलिस ने चीन बॉर्डर के पास ले जाकर की पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग लाहौल-स्पीति
Updated Tue, 09 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन अधिकृत तिब्बत की अंतराष्ट्रीय सीमा पर पकड़े गए संदिग्ध बांग्लादेशी पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदल रहा है। इसे जांच के पहलुओं को उलझाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने संदिग्ध मोहम्मद मुस्ताफ हुसैन को लपचा बॉर्डर पर ले जाकर पूछताछ की। यहीं से आईटीबीपी ने उसे पकड़ा था। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्ध से बरामद हुए मोबाइल, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट से कई जानकारियों का खुलासा हो सकता है। सोमवार को दिनभर लपचा बॉर्डर में हुसैन से कड़ी पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक संदिग्ध ने जांच के लिए लिहाज से अहम कोई भी राज नहीं उगला है। डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर पुलिस हर एंगल से जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
संदिग्ध बेहद शातिर है और बार-बार बयान बदल कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। आईबी, सीआइडी और स्थानीय पुलिस मिल कर आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। हुसैन को 10 मई को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।