फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Panchayat Election: will be held in Himachal Pradesh before April 30; the matter was discussed in the cabin

HP Panchayat Election: राज्य सरकार 30 अप्रैल तक पंचायत चुनाव के लिए तैयार, कैबिनेट बैठक में हुई चर्चा

Tue, 20 Jan 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Jan 2026 05:00 AM IST
सार

सरकार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 30 अप्रैल तक करवाने के लिए तैयार हो गई है। सोमवार को पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने चुनाव से संबंधित मामले को कैबिनेट की बैठक में रखा।

विज्ञापन
HP Panchayat Election: will be held in Himachal Pradesh before April 30; the matter was discussed in the cabin
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 30 अप्रैल तक करवाने के लिए तैयार हो गई है। सोमवार को पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने चुनाव से संबंधित मामले को कैबिनेट की बैठक में रखा। चर्चा के बाद सीएम ने विभाग को चुनाव के लिए तैयारियां पूरी करने को कहा है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 30 अप्रैल से पहले चुनाव कराने का आदेश दिया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हरियाणा और अन्य राज्य ने भी पंचायतीराज और शहरी निकायों के चुनाव दो साल बाद हुए। ऐसे में हरियाणा सरकार ने पंचायतों की शक्तियां किसके हाथ में दी हैं। उसको भी सरकार देख रही है।

विज्ञापन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस मामले में कानूनी राय भी ली जा रही है। अभी तक सरकार ने पंचायतों की शक्तियां किसी को भी देने का विचार नहीं किया है। आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा रहा है। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां को लेकर सरकार के अधिकारियों की बैठक बुला दी है। इसमें पंचायती विभाग, शहरी विकास विभाग और आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव व सचिवों को बुलाया गया है। यह बैठक राज्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यालय में होगी। इसमें सरकार की ओर से पंचायत चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा होगी। आयोग ने पंचायतों और जिला परिषद का पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन किया है। वर्ष 2011 की जनसंख्या को आधार मानते हुए चुनाव कराए जाने की बात कही गई है। वहीं दूसरी ओर सरकार नया रोस्टर लागू करने पर भी विचार कर रही है। ऐसे में इस मामले पर बैठक में चर्चा की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरीं
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। बैलेट पेपर की छपाई कर ली गई है। मतदाता सूचियां तैयार हैं। उपायुक्तों को यह डाटा ठेकेदार को उपलब्ध कराया जाना है ताकि इनकी प्रिंटिंग की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed