फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Panchayat Election: District Election Office Releases Voter Lists; Can Also Be Viewed Online

HP Panchayat Election: जिला निर्वाचन अधिकारियों ने जारी की मतदाता सूचियां, ऑनलाइन भी देख सकेंगे

Tue, 05 May 2026 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 May 2026 07:31 PM IST
सार

सूचियां जारी होने के बाद अब राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
HP Panchayat Election: District Election Office Releases Voter Lists; Can Also Be Viewed Online
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला निर्वाचन अधिकारियों ने पंचायतों की मतदाता सूचियां जारी कर दी हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लोग ऑनलाइन में सूचियों में अपना नाम देख सकेंगे। सूचियां जारी होने के बाद अब राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव आचार संहिता का पालन करने के सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

संबंधित थानों में सभा और बैठकों की सूचना देना अनिवार्य
 राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को किसी भी प्रकार की सभाएं, बैठकें आयोजित करने से पहले संबंधित पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना देना अनिवार्य किया है। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकना है। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन की ओर से इन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएंगे कर्मचारी
आयोग ने सरकारी कर्मचारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिस परिवार से प्रत्याशी चुनाव मैदान उनके चुनाव प्रक्रिया के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। यह व्यवस्था चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए की गई है। इसके साथ ही, सरकारी कर्मचारियों के घरों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक सभा या बैठक आयोजित करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed