फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP News Students furious over cancellation of UGC NET burnt effigies and protested

UGC NET 2024 Cancelled : यूजीसी नेट रद्द करने पर शिमला में भड़के विद्यार्थी, पुतले जला किया प्रदर्शन

Thu, 20 Jun 2024 06:56 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Jun 2024 06:56 PM IST
सार

गुरुवार को एचपीयू में विद्यार्थियों का गुस्सा फूटा। एसएफआई ने एचपीयू परिसर में विरोध रैली निकाली और समरहिल चौक पर एनटीए और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, एबीवीपी ने प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई से जांच की की मांग की है। 

विज्ञापन
HP News Students furious over cancellation of UGC NET burnt effigies and protested
एचपीयू में SFI का विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा-नेट रद्द किए जाने और पुन: परीक्षा के फैसले के खिलाफ हिमाचल के विद्यार्थी भी भड़क गए हैं। वीरवार को एचपीयू में विद्यार्थियों का गुस्सा फूटा। आक्रोश में आए विद्यार्थियों ने छात्र संगठनों के बैनर तले प्रदर्शन किया। एसएफआई ने एचपीयू परिसर में विरोध रैली निकाली और समरहिल चौक पर एनटीए और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन कर पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया। इस प्रदर्शन के कारण समरहिल चौक पर करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे घोटालों, शैक्षणिक भ्रष्टाचार, पेपर लीक की घटनाओं के उजागर होने के बाद नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा देने की मांग की। एसएफआई की विवि इकाई अध्यक्ष संतोष ने कहा कि मोदी शासन में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। गर्मी के मौसम में कई किलोमीटर सफर तय कर छात्रों ने मेहनत करने के बाद परीक्षा दी। प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना पर इसे रद्द किए जाने से देश के लाखों युवाओं के साथ धोखा हुआ है। इकाई सचिव सन्नी सेकटा ने कहा कि एनटीए को प्रतियोगी परीक्षा करवाने में असफल रहने पर भंग किया जाए। नीट और नेट को लेकर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश के अधीन स्वतंत्र तरीके से करवाई जाए। एसएफआई राज्य सचिव दिनीत धेंटा और अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा रद्द किए जाने से देश के लाखों शिक्षित बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा हो रहा है।
विज्ञापन

 

एबीवीपी ने उठाई प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई से जांच की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने यूजीसी नेट के रद्द किए जाने पर वीरवार को एचपीयू पुस्तकालय के बाहर शव के रूप में लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने पूरी जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठाई। इकाई मंत्री अविनाश शर्मा ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से एनटीए की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लग गया है। यूजीसी-नेट परीक्षा के पेपर लीक की आशंका के कारण रद्द होना एनटीए के इंतजामों, परीक्षा संचालन पर सवाल खड़ा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि नीट में भी धांधली के आरोप लगे हैं। एबीवीपी नीट में भी हुई धांधली की जांच करवाने की लगातार मांग कर रही है। यह युवाओं के साथ सरेआम धोखा है, जो दिन रात परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, आवेदन की भारी फीस और परीक्षा केंद्र आने जाने का खर्च करते हैं। बार बार परीक्षाओं के पेपर लीक होने से अपने भविष्य के संवारने की इच्छा रखने वाले मेहनती युवाओं के साथ इस तरह की ठगी का एबीवीपी विरोध करती है। केंद्र सरकार परीक्षा आयोजित कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की भूमिका और यूजीसी नेट के प्रश्नपत्र लीक होने की विस्तृत और निष्पक्षता से जांच करवाए। अविनाश ने कहा कि केंद्र सरकार मामले की गंभीरता को समझे और इसमें भविष्य में सुधार को उचित कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed