फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP New rates of flour and rice APL flour has increased by 2.70 rupees and rice by 3 rupees

HP Rice And Wheat Price: खबर आपके काम की! आटा, चावल की नई दरें इस दिन से होंगी लागू, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

Thu, 22 Aug 2024 06:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 22 Aug 2024 06:21 PM IST
सार

सितंबर माह से हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में महंगा राशन मिलेगा। करीब 15 साल बाद आटा-चावल के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरें एक सितंबर से लागू होंगी। 

विज्ञापन
HP New rates of flour and rice APL flour has increased by 2.70 rupees and rice by 3 rupees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के राशन डिपुओं में आटा-चावल की नई दरें एक सितंबर से लागू होंगी। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से सभी जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। करीब 15 साल बाद आटा-चावल के दाम बढ़ाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में करीब साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें से साढ़े 12 लाख के करीब एपीएल उपभोक्ता हैं, जबकि अन्य आईआरडीपी और करदाता हैं। इन्हें सरकार की ओर से सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन




अभी एपीएल उपभोक्ताओं को डिपुओं में आटा 9:30 रुपये से प्रतिकिलो मिल रहा है। इसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलो, चावल 10 रुपये से बढ़ाकर 13 रुपये किया गया है। हालांकि, प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को चावल और गेहूं केंद्र सरकार मुहैया करवाती है। लेकिन प्रदेश सरकार का तर्क है कि राशन को डिपुओं और गोदामों तक पहुंचाने की भाड़ा दरें बढ़ गई हैं। हिमाचल प्रदेश के बीपीएल (35 किलो राशन, प्रति व्यक्ति पांच किलो) वाले उपभोक्ताओं को चावल 6.85 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति किलो और आटा 7 रुपये से बढ़ाकर 9.30 रुपये किलो मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को 6 किलो चावल, 10 से 13 किलो आटा, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed