फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp industry department canceled Plots at bilaspur

उद्योग विभाग की बड़ी कार्रवाई, रद्द किए इतने प्लॉट, 1.2 करोड़ रुपये की प्रीमियम जब्त

Thu, 18 Jan 2018 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
hp industry department canceled Plots at bilaspur

उद्योग विभाग ने बिलासुपर जिला के ग्वालथाई में बंद पड़े उद्योगों और उद्योग न लगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कड़ी में विभाग ने 19 उद्योगपतियों के प्लॉट रद्द कर दिए हैं। 

विज्ञापन


वहीं 1.2 करोड़ रुपये की प्रीमियम राशि भी जब्त कर ली है। विभाग ने 21 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जे में लिया है। इसकी वर्तमान कीमत तीन करोड़ है। खबर की पुष्टि जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर के महा प्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान ने की है। 
विज्ञापन


उक्त कार्रवाई ग्वालथाई में बंद पड़े उद्योगों पर की गई है। दो सप्ताह पूर्व 36 प्लॉट धारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 19 उद्योगपतियों ने कोई जवाब नहीं दिया। फलस्वरूप इनके प्लाट रद्द करने के आदेश जारी कर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

19 प्लॉटों का कुल क्षेत्रफल 21000 वर्ग मीटर

hp industry department canceled Plots at bilaspur

19 प्लॉटों का कुल क्षेत्रफल 21000 वर्ग मीटर है। इससे पहले वर्ष 2017 में ही आठ प्लाटों का आवंटन रद्द किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 4 प्लॉट धारकों ने कार्य शुरू करने के लिए वक्त मांगा है। जिन पर व्यक्तिगत सुनवाई के बाद फैसला लिया जाएगा।

औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर के प्लॉट धारकों को जारी कारण बताओ नोटिस के उत्तर लगातार इस कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं। प्लाट आवंटियों की ओर से बताई गईं खामियों को दूर किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस बारे में हाईकोर्ट और प्रदेश सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है।

सरकार ने स्पष्ट कहा है कि औद्योगिक प्लाटों पर औद्योगिक गतिविधि चलनी ही चाहिए। अन्यथा इनका अधिग्रहण करके विभाग का लैंड बैंक तैयार किया जाएगा, ताकि सही निवेशकों को प्लाटों का आवंटन किया जा सके। 

जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर के महाप्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि विभाग का काम किसी को डराने का नहीं है। लेकिन सरकार ने जो प्लॉट उद्योग स्थापित करने को दिए हैं, उनमें उद्योग चलाने ही होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed