फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp has made it mandatory for the passengers to get tickets in private buses

निजी बसों में टिकट न देने पर परिचालकों पर होगी कार्रवाई

Sat, 15 Sep 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 15 Sep 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
hp has made it mandatory for the passengers to get tickets in private buses

प्रदेश सरकार ने निजी बसों में सवारियों को टिकट देना अनिवार्य कर दिया है। अगर परिचालक सवारियों को टिकट नहीं देते है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी, साथ ही बस मालिकों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने आरटीओ को निर्देश दिए है कि वह बसों की चेकिंग के साथ साथ टिकटों की भी जांच पड़ताल करे। प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग को शिकायतें मिल रही है कि परिचालक सवारियों से किराया ले लेते हैं लेकिन टिकट नहीं दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


निजी बस आपरेटरों की हड़ताल के बाद सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हिमाचल में कितने ऐसे निजी ऑपरेटर है, जिन्होंने एसआरटी जमा कराया है और ऐसी कितनी बसें है जो टैक्स भरकर सड़कों पर दौड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ को भी इसकी जांच पड़ताल करने को कहा

hp has made it mandatory for the passengers to get tickets in private buses

सरकार ने आरटीओ को भी इसकी जांच पड़ताल करने को कहा है। गौरतलब है कि निजी बस ऑपरेटर किराया बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे। दो दिन तक ऑपरेटरों ने बसें नहीं चलाई, इससे जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हड़ताल खत्म होने के बाद अब प्रदेश सरकार ने इनके खिलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी है।

निजी बसों में सवारियों को टिकट देना अनिवार्य किया गया है। आरटीओ की अध्यक्षता में बसों की चेकिंग होगी। जो परिचालक टिकट नहीं देता है उनके खिलाफ आरटीओ कानूनी कार्रवाई करेगा। - जेसी शर्मा, प्रधान सचिव परिवहन   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed